संवाददाता : Azam lala
सुसनेर। नगर परिषद सुसनेर के वार्ड क्रमांक 12 में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक अहम क़दम उठाया गया। परसुल्या रोड स्थित श्री ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में लगभग 18 लाख 37 हज़ार रुपये की लागत से बनने वाले टिन शेड युक्त मांगलिक भवन के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन सम्पन्न हुआ।

इलाके के नागरिकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित यह भवन सामाजिक, धार्मिक और सामुदायिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि भवन के निर्माण से शादी-विवाह, धार्मिक कार्यक्रमों और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी।
भूमि पूजन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में राकेश जैन खुंपवाला, डॉ. सौरभ जैन तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय पार्षद मीना पवन शर्मा ने की।

इस अवसर पर नईम अहमद मेव, युगल किशोर परमार, जितेन्द्र सांवला, अर्जुन जादमे, राकेश कानूडिया, मुकेश हरदेनिया, सहायक अभियंता अरविंद बघेल तथा ठेकेदार दुर्गा प्रसाद जाटव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के बुज़ुर्ग, माताएं, बहनें और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह परियोजना केवल एक भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक हमआहंगी, सांस्कृतिक गतिविधियों और जनसुविधाओं को नई रफ़्तार देने का माध्यम बनेगी। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे वार्ड के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

