उप्र: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले से एक ऐसी हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसने वैज्ञानिकों से लेकर आम जनता तक के होश उड़ा दिए हैं। गिलौला क्षेत्र के बसभारिया पुरैना गांव में एक गाय पिछले 72 घंटों से बिना रुके, एक ही रफ्तार में एक खेत की परिक्रमा (चक्कर) काट रही है।
अंधविश्वास या आस्था का सैलाब? जैसे ही यह खबर फैली, आसपास के दर्जनों गांवों से लोग इस ‘अनोखे नजारे’ को देखने के लिए दौड़ पड़े। गांव के कुछ लोगों का मानना है कि उस खेत में कोई दैवीय शक्ति या प्राचीन मंदिर छिपा है, जिसके सम्मान में गाय यह परिक्रमा कर रही है। लोगों ने वहां पूजा-पाठ और मन्नतें मांगना भी शुरू कर दिया है।
दूसरी तरफ, कई लोगों का मानना है कि कोई चमत्कार नहीं बल्कि ‘ खतरनाक दिमागी बीमारी हो सकती है। इस बीमारी में बैक्टीरिया दिमाग पर हमला करते हैं, जिससे जानवर का संतुलन बिगड़ जाता है और वह एक ही दिशा में गोल-गोल घूमने लगता है। फिलहाल, यह घटना पूरे इलाके में कौतूहल और चर्चा का विषय बनी हुई है।

