सारंगपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गोवंश वध प्रकरण में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्य आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चला दिया। बुधवार को हुई इस कार्रवाई ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।
सूत्रों के मुताबिक, वार्ड क्रमांक 11 के मुकरेवाड़ा क्षेत्र में जाकिर, आमीन और महबूब उर्फ लंगड़ा के अवैध निर्माणों को निशाना बनाया गया। जैसे ही जेसीबी मशीनें मौके पर पहुंचीं, इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
करीब तीन घंटे तक चले इस अभियान में प्रशासन ने आरोपियों के मकानों को पूरी तरह जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान राजगढ़ जिले के प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सुरक्षा के लिहाज से तीन थानों की पुलिस तैनात की गई थी, जबकि ड्रोन से भी पूरे इलाके की निगरानी रखी गई।
बताया जा रहा है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से गंभीर मामले दर्ज थे, जिसके बाद जांच के आधार पर यह कार्रवाई की गई। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि अवैध गतिविधियों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।स्थानीय लोगों का कहना है कि सारंगपुर में इस तरह की बड़ी बुलडोजर कार्रवाई पहली बार देखने को मिली है, जिसने पूरे शहर में चर्चा का माहौल बना दिया है |
News by
Azam lala✍️✍️✍️
