Syncing Local Data...
FB TW IG
दैनिक आकाश मेल
LOGIN
States / Article

Jhansi News: शादी के नाम पर ठगी का खुलासा, AI फोटो दिखाकर फंसाती थीं लड़के, 17 युवतियां हिरासत में

A

By admin

April 23, 2026 • 1 min read

𝕏 f 📱
Jhansi News: शादी के नाम पर ठगी का खुलासा, AI फोटो दिखाकर फंसाती थीं लड़के, 17 युवतियां हिरासत में
Jhansi News: शादी के नाम पर ठगी का खुलासा, AI फोटो दिखाकर फंसाती थीं लड़के, 17 युवतियां हिरासत में

झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की पॉश सरयू विहार कॉलोनी में पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित ठगी गिरोह का खुलासा किया है. यह गिरोह शादी AI से बनी लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर लड़को को धोके में रखकर मोटी रकम वसूलता था.

किराए के मकान में चलाया जा रहा था कॉल सेंटर

पुलिस ने मौके से 17 युवतियों को हिरासत में लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है. एएसपी अरीबा नोमान के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने मकान को चारों तरफ से घेरकर छापा मारा. अंदर जाने पर पता चला कि किराए के मकान में कॉल सेंटर जैसा सेटअप बनाया गया था, जहां अलग-अलग केबिन में बैठकर युवतियां फोन पर लोगों से बातचीत कर रही थीं. 

जांच में सामने आया कि गिरोह युवकों को शादी के नाम पर फंसाता था. इसके लिए एल्बम में लड़कियों की तस्वीरें दिखाई जाती थीं, जिनमें कई फोटो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए तैयार की गई थीं. पसंद आने के बाद कॉल के जरिए बातचीत कराई जाती और फिर पैसों की डील शुरू होती थी.

Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन युवकों की मौत

गिरोह शीदी के नाम पर एक लाख तक की वसूली

सूत्रों के मुताबिक, गिरोह 5,100 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक वसूली करता था. शादी की बात पक्की कराने के नाम पर रकम लगातार बढ़ाई जाती थी. कुछ मामलों में बाहर राज्यों से लड़कियों को लाकर सौदेबाजी तक की जाती थी. पुलिस को शक है कि यह नेटवर्क झांसी ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों और अन्य राज्यों तक फैला हुआ है. पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा.

‘एक-दो मामलों में किसी को गुंडा नहीं कहा जा सकता’, इलाहाबाद हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी

💬 Citizen Response

Voice Your Opinion

Login is required to participate in the conversation.

Identify Yourself