Skip to content

भोपाल के करोंद इलाके में दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट, बुज़ूर्ग महिला घायल |

  • Bhopal

करोंद इलाके में घर में घुसकर 65 वर्षीय महिला को किया घायल, गहने लूटकर फरार हुआ आरोपी |

राजधानी भोपाल के करोंद इलाके में दिनदहाड़े एक दिल दहला देने वाली लूट की वारदात सामने आई है। सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच एक अज्ञात आरोपी घर में घुस गया, जहां 65 वर्षीय महिला अकेली मौजूद थी। आरोपी ने पहले महिला का मुंह दबाया और उसे जबरन घर के अंदर घसीटते हुए दरवाजे बंद कर दिए।

इसके बाद आरोपी ने महिला को पूजा के कमरे में ले जाकर हवन ब्लॉक और पत्थर से उसके सिर और चेहरे पर कई बार हमला किया, जिससे वह बेसुध हो गई। हमले के दौरान आरोपी ने महिला के कान से सोने की बाली नोच ली, जिससे उनका कान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। साथ ही गले की चेन भी लूटकर वह मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और सिर की सर्जरी की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि पीड़िता का बेटा एसएएफ में आरक्षक है और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *