Skip to content

नेताओं की राजनीति की भेट चढ़ता आम वोटर |


भोपाल के करोंद हाउसिंग बोर्ड स्थित 12 दुकान बाजार की हालत बद से बदतर हो चुकी है। यहां की मुख्य सड़क सालों से सीवेज के गंदे पानी में डूबी हुई है, जिससे व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी में भी सड़क पर लगातार बहता पानी स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करने वाले नेता जीत के बाद क्षेत्र से गायब हो जाते हैं। बाजार के दुकानदारों का कहना है कि ग्राहकों ने आना बंद कर दिया है, जिससे वे दुकानें बंद करने को मजबूर हैं।

नागरिकों ने विधायक और पार्षद दोनों से समस्या को लेकर शिकायत की, लेकिन एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर मामले को टाल दिया गया। इतना ही नहीं, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने के बावजूद बिना समाधान के ही उसे बंद कर दिया गया।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि जब मुख्य बाजार की सड़क ही ठीक नहीं हो पा रही, तो फिर जनता से टैक्स लेने का औचित्य क्या है। निगम प्रशासन और संबंधित अधिकारी रोजाना इस मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।

वार्ड 77 के देवकी नगर, 12 दुकान सड़क और कमल नगर जैसे इलाके सालभर सीवेज और गंदगी से जूझ रहे हैं। स्वच्छता अभियान केवल कागजों तक सीमित नजर आ रहा है। जनता ने जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों से अपने कर्तव्यों का पालन करने और जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।

NEWS BY : AAZAM LALA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *