Skip to content

शमशाबाद रोड पर सरेआम हत्या! बाइक सवारों ने मारी गोली |

शमशाबाद रोड पर गुरुवार शाम एक सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी। ढाबे के पास अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक राउंड फायर कर युवक हनीफ की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हनीफ एक कारोबारी थे और शमशाबाद स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 4:30 बजे बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया।

गोली लगते ही हनीफ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वारदात की खबर मिलते ही सिविल अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई, जहां लोगों में आक्रोश और डर का माहौल देखा गया।

सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड भी सबूत जुटाने में लगे हैं। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

न्यूज बाय
Azam lala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *