Skip to content

Jharkhand News: अखाड़े में तब्दील हुआ दुमका कोर्ट परिसर, पतियों ने रचाई दूसरी शादी तो पहली पत्नियों ने काटा बवाल

झारखंड की उपराजधानी दुमका का कोर्ट के बाहर उस समय ‘रणक्षेत्र’ तब्दील हो गया, जब कोर्ट मे अपने इंसाफ के लिये दो अलग-अलग महिलायें पहुंची हुई थी. दुमका कोर्ट में परिसर में सोमवार (6 अप्रैल 2026) को यहां कानून की दलीलों से ज्यादा थप्पड़ और चीखें सुनाई दीं. दरअसल, यह मामला ‘पति, पत्नी और वो’ का नहीं, बल्कि एक नहीं, बल्कि दो-दो महिलाओं ने अपने दगाबाज पतियों को रंगे हाथों पकड़ा और फिर जो हुआ, वो पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, पहला मामला मसलिया थाना क्षेत्र का है. यहां डुमरी गांव के नुरेमान अंसारी अपनी पहली पत्नी सबेरा खातून को बिना बताए दूसरी शादी कर चुके थे. जैसे ही नुरेमान कोर्ट पहुंचा, सबेरा और उसके परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. फिर क्या था? कोर्ट परिसर के बाहर नुरेमान पर लप्पड़-थप्पड़ की ऐसी बारिश हुई कि सुरक्षाकर्मी भी दंग रह गए.

पति पर पत्नी ने चोरी-छिपे दूसरी शादी का लगाया आरोप

पत्नी का आरोप है कि पति ने न तो उसे तलाक दिया और न ही साथ रखा, बल्कि चोरी-छिपे दूसरी शादी कर ली. आधे घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद नगर थाना पुलिस नुरेमान और उसकी पत्नी को थाने ले गई है. अभी पहला मामला शांत भी नहीं हुआ था कि जरमुंडी की मनकी देवी ने मोर्चा खोल दिया. 

…और जब पति का पैर पकड़कर जमीन पर बैठ गई पहली पत्नी

वहीं, जरमंडी की मनकी जिनकी उम्र यही कोई 50 साल रही होगी. उन्होंने अपने पति रामभरण दास को कोर्ट परिसर में दबोच लिया. आरोप वही— 16 साल के साथ को भुलाकर पति ने दूसरी शादी कर ली. यहां नजारा और भी भावुक और हैरान करने वाला था. जब आरोपी पति रामभरण भागने की कोशिश करने लगा, तो मनकी देवी ने उसके पैर पकड़ लिए और जमीन पर बैठ गई. करीब एक घंटे तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. 

घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी उठे सवाल

दिलचस्प बात यह थी कि मौके पर दूसरी पत्नी के पिता भी मौजूद थे, जो रामभरण से अपनी बेटी का पता पूछ रहे थे. इन दोनों घटनाओं ने एक बार फिर समाज के उस कड़वे सच को सामने ला दिया है, जहां महिलाएं अपने हक के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर हैं. हालांकि, दुमका कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की देरी पर भी सवाल उठ रहे हैं. फिलहाल, दोनों मामले पुलिस के पास हैं और जांच जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *