Skip to content

राघव चड्ढा के ‘घायल हूं इसलिए घातक हूं’ वाले बयान पर CM भगवंत मान का जवाब, बोले- ‘फिल्मी डायलॉग…’

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी नेताओं के बीच बयानों का सिलसिला जारी है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राघव चड्ढा के उस बयान की हंसी उड़ाई है जिसमें उन्होंने कहा था कि “घायल हूं इसलिए घातक हूं”. 

मुख्यमंत्री भगवंत मान से जब चड्ढा के इस बयान को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये महज फिल्मी डायलॉग हैं. “वैसे भी घायल’ भी फिल्म का नाम है और घातक’ भी फिल्म का नाम है” उन्होंने कहा. 

‘राघव चड्ढा पार्टी लाइन को नहीं माना’

ये पूछे जाने पर कि राघव चड्ढा ने अपने वीडियो में कहा है कि वे लगातार पंजाब के मुद्दे सदन में उठाते रहे हैं तो भगवंत मान ने कहा कि अब उनके बोलने के कोई मायने नहीं हैं क्योंकि उन्होंने पार्टी लाइन को नहीं माना.

‘उन्होंने कुछ और ही मुद्दे उठाए’

आम आदमी पार्टी के नेता लगातार राघव चड्ढा को निशाने पर ले रहे हैं. पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के राज्य अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा है कि राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी ही फर्श से अर्श पर ले गई थी मगर वे सदन में पंजाब के मुद्दे न उठाकर कुछ और ही मुद्दे उठा रहे थे.

उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा ने न तो पंजाब के अधिकारों का मुद्दा आदान में उठाया जिसमे केंद्र सरकार के पास राज्य के ग्रामीण विकास फंड के पैसे हों और न ही अन्य मुद्दों पर सदन में बोला. उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा बीजेपी से डर कर असली मुद्दे सदन में नहीं उठा रहे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *