Skip to content

पवित्र बंधन का कड़वा सच: दूसरी औरत के चक्कर में उजाड़ा अपना ही घर, विवाहिता ने मौत को लगाया गले

Maharashtra News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक उत्पीड़न, मानसिक तनाव और पति के नाजायज संबंधों से तंग आकर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह चौंकाने वाली घटना रांजणगांव शेपू में हुई है, जिसने पूरे इलाके में हड़कप मचा दी.

इस मामले में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया भी चल रही है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई कर रही है.

शादी के बाद बदली जिंदगी

जालना जिले के बदनापुर तालुका के देवपिंपलगांव के रहने वाले किसान अन्नासाहेब केशवराव जाधव ने शिकायत दर्ज की. शिकायत के अनुसार, उनकी बेटी काजल की शादी 25 मार्च 2025 को रांजणगांव शेनपुंजी के अमोल बाबासाहेब लघाणे से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई थी. अमोल लघाणे कीर्तन में मृदंग बजाने वाले मृदंगाचार्य (कलाकार) के रूप में जाने जाते थे.

शादी के बाद, शुरुआती दिनों में काजल का जीवन सामान्य और शांतिपूर्ण रूप से चल रहा था. लेकिन कुछ महीनों के बाद हालात बदलने लगे और उसके जीवन में परेशानियां बढ़ने लगी. 

दूसरी महिला से संबंध का शक

कुछ समय बाद काजल को अपने पति अमोल पर दूसरी महिला के साथ नाजायज संबंध बनाने का शक पैदा हुआ. इस वजह से काजल को लगातार मानसिक तनाव झेलना पड़ा. परिजनों का कहना है कि इस बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते थे. इसके साथ ही, काजल के पति उसे बार-बार धमकी देते और उसे गाली देते थे, यहां तक की उसके साथ मारपीट भी करते थे. इस घटनाओं ने काजल को अंदर से तोड़ दिया था.

काजल ने यह बात अपने माता-पिता को बताई, जिसके बाद परिवार ने दिवाली के आसपास अमोल को समझाने की कोशिश की. लेकिन, उसने कोई सुधार नहीं दिखाया और उल्टा उनके साथ गलत व्यवहार किया. बल्कि उसने काजल के परिवार को धमकी भी दी थी. लगातार बढ़ते तनाव के कारण काजल ने आखिरकार यह खौफनाक कदम उठा लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *