Skip to content

मुंबई में नशे का काला कारोबार! 2 महीनों में 30 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 202 आरोपी गिरफ्तार, कितने मामले दर्ज?

मुंबई पुलिस ने ड्रग्स के काले कारोबार के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की है. साल 2026 के शुरुआती दो महीने में ड्रग्स के खिलाफ चलाए गए स्पेशल ऑपरेशन में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है. 1 जनवरी से 28 फरवरी 2026 तक चले इस अभियान में पुलिस ने कुल 158 केस दर्ज किए और 202 लोगों को गिरफ्तार किया. इस दौरान 106 किलो से ज्यादा नशीले पदार्थ बरामद हुए, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 30 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

हेरोइन तस्करी से जुड़े 6 मामले दर्ज और 8 लोग गिरफ्तार

मुंबई पुलिस के मुताबिक साल के शुरुआती दो महीनों में पुलिस ने हेरोइन की तस्करी से जुड़े 6 मामले दर्ज किए हैं. 8 लोगों को गिरफ्तार किया है और 59.58 लाख रुपये की हेरोइन ड्रग्स ज़ब्त की है. 

चरस की तस्करी को लेकर 11 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने चरस की तस्करी से जुड़े 8 मामले दर्ज किए हैं. 11 लोगों को गिरफ्तार किया है और 3.15 करोड़ रुपये की चरस ड्रग्स जब्त की है. वहीं पुलिस ने गांजे की तस्करी से जुड़े 84 मामले दर्ज किए हैं. इस मामले में 88 लोगों को गिरफ्तार किया है और 3.83 करोड़ रुपये की कीमत का 92.77 kg गांजा ज़ब्त किया है.

MD की तस्करी से जुड़े 52 मामले दर्ज

इसके साथ ही पुलिस ने MD की तस्करी से जुड़े 52 मामले दर्ज किए हैं. इसमें 84 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 18.84 करोड़ रुपये की कीमत का 9 kg MD ज़ब्त किया है. वहीं कोकीन की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने 3 मामले दर्ज किए हैं. इस तरह के मामले में 4 तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 4.25 करोड़ रुपये की कीमत का 43 ग्राम कोकीन ज़ब्त किया है.

मुंबई पुलिस लगातार ड्रग्स तस्करी से जुड़े मामले में कार्रवाई कर रही है. मुंबई पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि ड्रग्स के खिलाफ उनका यह ऑपरेशन जारी रहेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस की ओर से ये भी साफ तौर से कहा गया कि शहर में नशीले पदार्थों के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे ताकि नशे के काले कारोबार पर पाबंदी लगाई जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *