Skip to content

जेएनयू में दाखिले का रास्ता साफ, ई-प्रॉस्पेक्टस जारी; जानें कैसे स्टूडेंट्स को मिलेगा एडमिशन  

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की तरफ से अकादमिक सेशन 2026-27 के लिए ई-प्रॉस्पेक्टस जारी कर दिया गया है. इस प्रॉस्पेक्टस में अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, पीजी डिप्लोमा और एडवांस्ड डिप्लोमा कार्यक्रमों में दाखिले की पूरी प्रक्रिया साफ शब्दों में बताई गई है. आइए जानते हैं स्टूडेंट्स को जेएनयू में प्रवेश कैसे मिलेगा?

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि इस बार दाखिले का आधार अलग-अलग राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाएं होंगी. यानी पहले परीक्षा का स्कोर, फिर जेएनयू में अलग से आवेदन. यही दो कदम छात्रों को इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय तक पहुंचाएंगे.

CUET UG से खुलेगा रास्ता
बीए (ऑनर्स) फॉरेन लैंग्वेज, बीएससी आयुर्वेद बायोलॉजी और सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिशिएंसी जैसे कोर्स में प्रवेश CUET UG 2026 के स्कोर के आधार पर होगा. इसका मतलब है कि जो छात्र इन कोर्स में आना चाहते हैं, उन्हें पहले सीयूईटी यूजी में अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

बीटेक के लिए क्या है जरूरी?
इंजीनियरिंग की पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए जेएनयू ने साफ कर दिया है कि बीटेक में दाखिला JEE Main के स्कोर से मिलेगा. यानी जेईई मेन में प्राप्त अंक ही प्रवेश का रास्ता तय करेंगे.

यह भी पढ़ें –  ​Assistant Professor Jobs: असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का बेहतरीन मौका, इस सेंट्रल यूनिवर्सिटी में निकली वैकेंसी

पीजी के लिए CUET PG जरूरी

एमए, एमएससी, एमपीएच, एमटेक, पीजी डिप्लोमा और एडवांस्ड डिप्लोमा जैसे कार्यक्रमों में प्रवेश CUET PG 2026 के माध्यम से होगा. छात्र पहले सीयूईटी पीजी दें, उसके बाद जेएनयू में आवेदन करें.

खास कोर्स के लिए अलग परीक्षा

एमएससी बायोटेक्नोलॉजी और एमएससी कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी में प्रवेश GAT-B स्कोर से होगा. वहीं, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के एमटेक (CSE और ECE) कोर्स में दाखिला CCMT के जरिए दिया जाएगा.

परीक्षा के बाद जेएनयू में अलग आवेदन जरूरी

विश्वविद्यालय ने एक अहम बात पर जोर दिया है सिर्फ परीक्षा देना काफी नहीं है. संबंधित परीक्षा का परिणाम आने के बाद छात्रों को जेएनयू की वेबसाइट पर जाकर अलग से आवेदन करना होगा. जो छात्र यह कदम भूल जाएंगे, वे प्रवेश प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं. इसलिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहना जरूरी है.

विदेशी छात्रों के लिए भी मौका

जेएनयू ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. ऐसे छात्रों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 तय की गई है. आवेदन फॉर्म पोस्ट या ईमेल के माध्यम से जेएनयू के प्रशासनिक ब्लॉक में भेजना होगा.

यह भी पढ़ें –  ​Assistant Professor Jobs: असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का बेहतरीन मौका, इस सेंट्रल यूनिवर्सिटी में निकली वैकेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *