Skip to content

राज्यसभा से रिटायर होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से मिलीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?

शिवसेना यूबीटी की नेता प्रियंका चतुर्वेदी राज्यसभा से रिटायर हो चुकी हैं. 2 अप्रैल 2026 को उनका उच्च सदन में आखिरी दिन था. शुक्रवार (3 अप्रैल) को उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की. इस मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को उनके निरंतर समर्थन और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद देती हूं.

गुरुवार को पीएम मोदी से की थी मुलाकात

इससे पहले गुरुवार को प्रियंका चतुर्वेदी ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. इसकी तस्वीर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की. उन्होंने मुलाकात के लिए पीएम का धन्यवाद किया और साथ ही साथ ये भी कहा कि वो विपक्ष की मुखर सदस्य बनी रहेंगी क्योंकि देश को एक मजबूत विपक्ष की जरूरत है.

सुनेत्रा पवार से भी हुई थी मुलाकात

गुरुवार को ही राज्यसभा में प्रियंका चतुर्वेदी की मुलाकात महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार से भी हुई थी. उन्होंने एक्स पर लिखा, “राज्यसभा में महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री से मिलकर बहुत खुशी हुई. यह देखकर बेहद खुशी हुई कि व्यक्तिगत क्षति के बावजूद सुनेत्रा पवार न केवल अपनी पार्टी बल्कि राज्य की भी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं. राज्य प्रशासन में उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए मैंने उन्हें शुभकामनाएं दीं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *