Skip to content

नागपुर में खाकी का खौफ खत्म! घर के पास चक्कर लगाने से टोका, बदमाशों घर में घुसकर की पुलिसवाले की हत्या

Maharashtra Crime News:  महाराष्ट्र के नागपुर के एमआईडीसी (MIDC) पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले वानाडोंगरी (Wanadongri) इलाके में एक बेहद चौंकाने वाली घटना घटी है. मातोश्री नगर में रहने वाले पंकज ठाकुर नामक पुलिसकर्मी की हत्या  कर दी गई है.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, इलाके में घूमने वाले कुछ गुंडों को टोकना ही उनकी मौत की वजह बन गई. मामूली कारणों से एक पुलिसकर्मी की हत्या किए जाने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है और पुलिस विभाग में भी खलबली मच गई है. बताया जा रहा है कि इस मामले में पंकज ठाकुर के साथ उनके कुछ रिश्तेदार भी घायल हो गए हैं. सभी घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है.  

क्या है पूरा मामला? 

मिली जानकारी के अनुसार, 2 अप्रैल की दोपहर को पंकज ठाकुर ने आकाश मंडल नाम के एक युवक से पूछा कि तुम मेरे घर के पास बार-बार क्यों चक्कर लगाते हो? इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. इसके बाद, आरोपी आकाश मंडल गुस्से में आ गया और  अपने कुछ साथियों व परिवार के साथ मिलकर उससे बदला लेना का सोचा. 

रात में किया गया जानलेवा हमला

स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी और उसके साथी उसी रात करीब साढ़े 10 बजे के आसपास पंकज ठाकुर के घर पहुंचा और उसपर जानलेवा हमला कर दिया. इसी दौरान आकाश ने लोहे की रॉड से पंकज की छाती पर जोरदार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

इस बीच पंकज को बचाने के लिए आए हुए उनके कुछ रिश्तेदार भी घायल हो गए. सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इस हादसे में पंकज ठाकुर की मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आकाश मंडल के साथ इस हमले में और कौन शामिल था, इसकी जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *