Skip to content

नीतीश कुमार के MLC पद से इस्तीफे पर RJD का बड़ा बयान, ‘JDU के इतने टुकड़े होंगे…’

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार (30 मार्च, 2026) को विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया. सभापति अवधेश नारायण सिंह ने इस बात की पुष्टि कर दी है. यह भी कहा है कि उनका इस्तीफा मंजूर हो गया है. आगे की प्रक्रिया चल रही है. इब इस पर आरजेडी की प्रतिक्रिया आई है. आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा है कि अब उनकी (नीतीश कुमार) पार्टी पूरी तरह खत्म हो जाएगी. 

शक्ति यादव ने कहा, “अब जेडीयू पार्टी रहेगी क्या? और बहुत दिन तक रहेगी क्या? जेडीयू के इतने टुकड़े होंगे कि जेडीयू को समेटना भी मुश्किल हो जाएगा. अब उस पार्टी में कोई वेट (वजनदार) वाले नेता हैं क्या? उनकी पार्टी का समर्थन करने वाले और नीतीश कुमार की जाति के लोग यह मान रहे हैं कि अब जेडीयू खत्म हो जाएगी.”

(यह खबर अपडेट हो रही है)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *