हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका शहर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर रेप करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के अनुसार, इस संबंध 28 मार्च को फिरोजपुर झिरका सिटी में हरियाणा धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2022 की तथा भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है. पीड़िता शिकायतकर्ता पीड़िता पंजाबी निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी जाहिर पुत्र यूनुस फिरोजपुर झिरका ने पहले उनसे ऑनलाइन दोस्ती की. इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर उन्हें मेवात क्षेत्र में बुलाया, जहां एक होटल में उनके साथ जबरदस्ती रेप किया.
पीड़िता ने ब्लैकमेल और धर्मपरिवर्तन का लगाया आरोप
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया. विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर उसे वहां से भगा दिया. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इस बाबत डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी की पहचान जाहिर पुत्र यूनुस के रूप में की है, जो फिरोजपुर झिरका क्षेत्र का निवासी है. डीएसपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस मामले की हर पहलुओं से कर रही जांच
उन्होंने कहा कि मामले में लगाए गए आरोप गंभीर हैं, जिनकी गहनता से जांच की जा रही है. आरोपी को नियमानुसार अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा. पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और सभी तथ्यों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है, ताकि मामले में उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.