Skip to content

खामेनेई की हत्या पर बाबा रामदेव का बड़ा बयान, ‘इजरायल और अमेरिका को युद्ध का…’

28 फरवरी को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की अमेरिका-इजरायल हमले में हत्या कर दी गई थी. उनकी हत्या के बाद ही महायुद्ध भड़क गया जो अभी तक जारी है. आज युद्ध का 28वां दिन है. खामेनेई की हत्या पर योग गुरु बाबा रामदेव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आप किसी व्यक्ति को मार सकते हैं, उसके विचारों को, उसके दर्शन को, सोच को, उसके जज्बे, शौर्य, वीरता और स्वाभिमान को खत्म नहीं कर सकते हैं. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इजरायल और अमेरिका को युद्ध का खामियाजा भुगतना पड़ेगा.

बाबा रामदेव ने कहा, ”ईरान के बारे में मैं बहुत ज्यादा नहीं जानता हूं. लेकिन इतना जरूरत जानता हूं कि ये पैगम्बर मोहम्मद साहब के रियल खानदान के लोग हैं, जिनको शिया कहा जाता है. इनको कोई झुका नहीं सकता है. इनको कोई मिटा नहीं सकता है और इनको कोई हरा भी नहीं सकता. 

ये अमेरिका की राजनैतिक अपरिपक्वता- बाबा रामदेव

उन्होंने आगे कहा, ”कम से कम एक लाख नहीं, बल्कि 9-10 करोड़ की आबादी के अंदर एक करोड़ से ज्यादा लोग अयातुल्लाह अली खामनेई के विचार को पूरे अस्तित्व के साथ रोम-रोम से उसको जीते हैं तो आप उसे खत्म कैसे कर देंगे? ये अमेरिका की एक तरह से राजनैतिक अपरिपक्वता है.”

नेतन्याहू को लेकर क्या बोले बाबा रामदेव?

एनडीटीवी के कार्यक्रम में जब उनसे पूछा गया कि इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू पर कुछ नहीं बोलते हैं, इस पर बाबा रामदेव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ”दोनों चोर-चोर मौसेरे भाई हैं. दोनों एक ही जैसे हैं. दोनों को युद्ध अपराधी मानता हूं. इसके साथ ही मैं उन्हें मानवता के अपराधी और प्रकृति पर्यावरण के अपराधी भी मानता हूं.” 

‘इजरायल और अमेरिका को युद्ध का खामियाजा भुगतना पड़ेगा’

योग गुरु ने अमेरिका और इजरायल को घेरते हुए आगे ये भी कहा, ”इन्होंने राजनीतिक अविश्वास का हिमालय खड़ा कर दिया, इसे तोड़ने में बहुत वक्त लगेगा. इस युद्ध का खामियाजा आने वाले 50 सौ सालों तक इजरायल और अमेरिका को भुगतना पड़ेगा. इसमें अमेरिका और इजरायल न तो जीत सकते हैं और ना ही इसमें ईरान हार सकता है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *