Skip to content

मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, ‘अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो…’

ईरान-अमेरिका में बातचीत की खबरों पर AIMIM के प्रवक्ता वारिस पठान की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि अगर बातचीत होती है तो बहुत अच्छा है. हर इंसान ये चाहता है. युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है. सब चाहते हैं कि ये युद्ध खत्म हो जाए. मासूम और बेगुनाह लोगों की जान जा रही है. रमजान के पाक महीने में जालिम नेतन्याहू और ट्रंप ने ईरान पर अटैक कर दिया. 165 मासूम स्कूल की बच्चियों की जान ले ली. अयातुल्लाह अली खामेनेई को शहीद कर दिया. युद्ध का अंजाम भारत को भी भुगतना पड़ेगा.

भारत ने जंग रोकने की कोशिश क्यों नहीं की- वारिस पठान

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज की तारीख में हमको एलपीजी, पेट्रोल-डीजल हर चीज के लिए तकलीफ पड़ेगी. डॉलर 94 पर चला गया है. हम तो ये चाहेंगे कि ये युद्ध रुक जाए. देश में शांति बनी रहेगी वरना सबको बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा. भारत इस जंग को रोकने की कोशिश क्यों नहीं कर रहा है? कोशिश करनी चाहिए थी. 

नाशिक के अशोक खरात मामले पर CM फडणवीस ने विधानसभा में पेश की रिपोर्ट, बोले- ‘अगर कोई नेता…’

‘पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो आप क्या करेंगे?’

AIMIM नेता ने आगे कहा, “ईरान ने अगर पूरा होर्मजु स्ट्रेट बंद कर दिया तो आप क्या करेंगे? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत को पहले से कदम उठाने चाहिए थे कि युद्ध इतना आगे नहीं बढ़े लेकिन सब खामोश थे. जबिक ईरान के साथ भारत के अच्छे रिश्ते रह चुके हैं. कल पीएम मोदी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है, ये अच्छा है. सबसे बातचीत पहले ही हो जानी चाहिए थी.” 

सरेंडर नहीं धुरंधर बनना चाहिए- वारिस पठान

वारिस पठान ने ये भी कहा, “हमें ट्रंप से क्यों डरना चाहिए? क्या वो हमें खाना खिलाता है? लेकिन ट्रंप ने कुछ बोल दिया तो सरेंडर कर जाते हैं, सरेंडर नहीं धुरंधर बनना चाहिए.”

बेंगलुरु पुलिस ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बारामती में विमान दुर्घटना में हुई मौत के संबंध में उनके भतीजे रोहित पवार की शिकायत पर एक मामला दर्ज किया है. इस पर वारिस पठान ने कहा, “महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम थे. यहां पर एफआईआर नहीं हुआ, कर्नाटक में हो रहा है. ये तो सोचने वाली बात है. हम तो चाहेंगे पूरी जांच होनी चाहिए. देश के सामने पूरी रिपोर्ट आनी चाहिए.”

विधान परिषद से उद्धव ठाकरे के विदाई समारोह में CM फडणवीस बोले, ‘राजनीति में मतभेद…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *