माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान आज यानी 24 मार्च को 5वीं, 8वीं और 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा. बोर्ड दोपहर करीब 1:00 बजे रिजल्ट जारी करेगा. वहीं स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. इस बार राजस्थान बोर्ड की दसवीं की परीक्षाएं फरवरी में हुई थी, जबकि पांचवीं और आठवीं के एग्जाम भी तय समय पर ही पूरे हुए थे. इस साल 5वीं, 8वीं और 10वीं को मिलाकर करीब 26 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है. वहीं इस बार राजस्थान बोर्ड ने बोर्ड के रिजल्ट को लेकर बड़ा बदलाव किया है, दरअसल अब स्टूडेंट्स को ऑटोमैटिक प्रमोशन नहीं मिलेगा. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि राजस्थान बोर्ड में अब स्टूडेंट्स को ऑटोमैटिक प्रमोशन नहीं मिलेगा और पास होने की अब नए नियम क्या है.
ऑटोमैटिक प्रमोशन खत्म, 33 प्रतिशत नंबर लाना जरूरी
राजस्थान बोर्ड ने इस साल सबसे बड़ा बदलाव पासिंग पॉलिसी में किया है. जहां पहले पांचवी और आठवीं के छात्रों को ऑटोमेटिक प्रमोशन मिल जाता था, अब यह नियम पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. नई व्यवस्था के अनुसार हर छात्र को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा. साथ ही कुल मिलाकर भी 33 प्रतिशत अंक जरूरी होंगे. वहीं जो छात्र निर्धारित अंक हासिल नहीं कर पाएंगे, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है. बोर्ड की ओर से 45 दिनों के अंदर कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका दिया जाएगा, जिससे वह दोबारा परीक्षा देखकर अपना साल बचा सकेंगे.
कितने मार्क्स का होता है बोर्ड पेपर?
राजस्थान बोर्ड परीक्षा में हर सब्जेक्ट 100 नंबर का होता है. इसमें 80 नंबर का थ्योरी पेपर होता है और 20 नंबर का प्रैक्टिकल पेपर होता है. ऐसे में टोटल 600 अंकों में पास होने के लिए कम से कम 180 नंबर लाना जरूरी होता है. वहीं बोर्ड के नियमों के अनुसार हर छात्रों को हर सब्जेक्ट में कम से कम 33 प्रतिशत नंबर लाना जरूरी होता है. ऐसे में राजस्थान बोर्ड के अनुसार स्टूडेंट्स को पास होने के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल असेसमेंट मिलाकर कुल 33 प्रतिशत मार्क्स लाने होते हैं.
कैसे चेक कर सकते हैं बोर्ड का रिजल्ट?
राजस्थान बोर्ड पांचवी, आठवीं और दसवीं कक्षा का रिजल्ट आज दोपहर 1:00 बजे जारी करेगा. ऐसे में दसवीं के स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर की मदद से वेबसाइट पर लॉगिन कर मार्कशीट देख सकते हैं. ऑनलाइन मार्कशीट में सब्जेक्ट वाइज नंबर, टोटल नंबर और पास-फैल का स्टेटस दिया जाएगा. हालांकि यह प्रोविजनल मार्कशीट होगी और असली मार्कशीट स्कूल से मिलेगी.
ऐसे चेक करें 5वीं और 8वीं का रिजल्ट
- 5वीं और 8वीं का रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स सबसे पहले rajshaladarpan.nic.in पर जाएं.
- इसके बाद RBSE Class 5 Result 2026 या RBSE Class 8 Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब सारी डिटेल भरकर सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
ये भी पढ़ें-Rajasthan Class 10 Result: बिना इंटरनेट भी देख सकते हैं राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, SMS से ऐसे करें चेक