Skip to content

बागी विधायक पूजा पाल ने अतीक अहमद को बताया सपा का फाइनेंसर, CM योगी को कहा ‘धुरंधर मुख्यमंत्री’

यूपी की चायल विधानसभा सीट से विधायक पूजा पाल ने माफिया अतीक अहमद को लेकर समाजवादी पार्टी और पार्टी मुखिया अखिलेश यादव पर बड़ा हमला किया है. सपा की बागी विधायक पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए उन्हें यूपी की ‘धुरंधर’ सीएम बताया और कहा कि अगर सपा की सरकार होती तो उनकी भी हत्या हो चुकी होती लेकिन, आज अगर वो जिंदा हैं तो सीएम योगी की वजह से हैं. 

सपा सांसद रामगोपाल यादव ने हाल ही में सपा सरकार आने पर अतीक अहमद की हत्या का बदला लेने का बयान दिया था. इसे लेकर जब पूजा पाल से सवाल किया गया तो उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि अतीक अहमद ने न सिर्फ उनकी जिंदगी बर्बाद की बल्कि उनकी तरह हजारों युवाओं का जीवन तबाह कर दिया. 

अतीक अहमद को लेकर सपा पर निशाना

पूजा पाल ने कहा कि सपा सरकार में अतीक अहमद को सरंक्षण देने के आरोप लगाते हुए कहा कि एक फिल्म ने अतीक अहमद और समाजवादी पार्टी के संबंधों को उजागर कर दिया है कि किस तरह से सपा सरकार में अतीक अहमद देश को दीमक की तरह खोखला कर रहा था. मैं तो यहीं कह सकती हूं कि योगी आदित्यनाथ यूपी के धुरंधर मुख्यमंत्री है, जिन्होंने अतीक और मुख्तार जैसे माफियाओं के साम्राज्य का अंत कर दिया. 

चायल विधायक ने कहा कि अतीक अहमद ने मेरे पति राजू पाल की हत्या करके सिर्फ मेरी जिंदगी ख़राब नहीं की बल्कि हजारों दूसरे युवाओं का भी जीवन खराब कर दिया. अतीक केवल मेरा गुनाहगार नहीं था उसने हजारों युवाओं को नशे का आदी बना दिया था. सपा सरकार के सरंक्षण में नकली नोटों का कारोबार किया और देश की सुरक्षा को खतरे में डाला. 

सपा का फाइनेंसर था अतीक- पूजा पाल

पूजा पाल ने आरोप लगाया कि सपा सरकार को उसकी तमाम देश विरोधी गतिविधियों की जानकारी थी बावजूद इसके उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. उन्होंने का कि अतीक अहमद सपा का सबसे बड़ा फाइनेंसर था इसलिए उसकी मौत अखिलेश यादव को अच्छी नहीं लगी और यही वजह है कि राम गोपाल यादव भी सपा सरकार आने पर अतीक की हत्या का बदला लेने की बात कर रहे हैं. ये 

आपको बता दें कि पूजा पाल साल 2022 चुनाव में समाजवादी पार्टी से विधायक बनी थीं लेकिन बीते साल अगस्त में सपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया. पूजा पाल अक्सर सपा पर हमलावर रहती हैं.  

प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसे में FIR दर्ज, सपा नेता अंसार अहमद समेत 7 नामजद और 5 अज्ञात शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *