Skip to content

RBSE Rajasthan Board Result 2026: किन तरीकों से चेक कर सकेंगे राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट? एक क्लिक में जानें सभी डिटेल्स

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान आज 5वीं, 8वीं और 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा. जिसका समय दोपहर 1 बजे तय किया गया है. इस साल राजस्थान बोर्ड की परीक्षाओं में रिकॉर्ड स्तर पर छात्रों ने हिस्सा लिया है. 5वीं, 8वीं और 10वीं तीनों कक्षाओं को मिलाकर लगभग 26 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है. छात्र नतीजे आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in के साथ-साथ Digilocker और एसएमएस की मदद से भी देख सकते हैं.

10वीं की परीक्षा फरवरी 2026 में आयोजित हुई थी, जबकि 5वीं और 8वीं के एग्जाम भी तय समय पर पूरे किए गए. इतने बड़े स्तर पर एक ही दिन में तीनों कक्षाओं का रिजल्ट जारी होना अपने आप में खास माना जा रहा है. राजस्थान बोर्ड के नियम के अनुसार, हर छात्र को पास होने के लिए कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है.

इस बार खत्म हुई ऑटोमैटिक प्रमोशन पॉलिसी

इस साल एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है. पहले कुछ कक्षाओं में “Automatic Promotion” यानी सभी छात्रों को पास कर दिया जाता था, लेकिन अब इस नियम को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. अब छात्रों को पास होने के लिए खुद मेहनत करनी होगी और परीक्षा में अच्छे अंक लाने होंगे.

मार्कशीट में क्या-क्या होगा?
रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और पास/फेल स्टेटस दिया जाएगा. ध्यान रखें कि ऑनलाइन मार्कशीट केवल प्रोविजनल होती है.असली मार्कशीट छात्रों को अपने स्कूल से प्राप्त करनी होगी.

अगर फेल हो गए तो क्या करें?
अगर किसी छात्र का रिजल्ट अच्छा नहीं आता है या वह फेल हो जाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. बोर्ड ऐसे छात्रों को कम्पार्टमेंट परीक्षा का मौका देता है. इस परीक्षा के जरिए छात्र दोबारा एग्जाम देकर अपने अंक सुधार सकते हैं.कम्पार्टमेंट परीक्षा का पूरा शेड्यूल और आवेदन प्रक्रिया रिजल्ट जारी होने के बाद घोषित की जाएगी.

कैसे चेक करें 10वीं का रिजल्ट?

  • सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं.
  • इसके बाद “RBSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर डालें और सबमिट करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें.

SMS से भी देखें रिजल्ट
मोबाइल में RJ10 लिखकर अपना रोल नंबर डालें और 5676750 या 56263 पर भेज दें.

कैसे चेक करें 5वीं और 8वीं का रिजल्ट?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *