Bihar Board 12th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से आज बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं. राज्य के लाखों छात्र-छात्राएं जो अपनी मेहनत का फल देखने के लिए बेताब थे, उनकी घड़ी आ गई है. बिहार बोर्ड की ओर से दी गई है कि 12वीं के परिणाम आधिकारिक तौर पर जारी हो गए हैं. इस परिणाम के साथ ही राज्य के तीनों स्ट्रीम- आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के टॉपर्स के नामों का भी ऐलान कर दिया गया है. शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा की गई, जिसके तुरंत बाद लिंक एक्टिव हो गया.
BSEB इंटरमीडिएट रिजल्ट का पासिंग पर्सेंटेज और टॉपर्स लिस्ट
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी हो चुका है, चलिए जानें कि पासिंग पर्सेंटेज और टॉपर कौन रहा. बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के नतीजों में एक बार फिर बेटियों का दबदबा देखने को मिला है. इस वर्ष कुल 85.19% छात्र सफल हुए हैं, जिसमें छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.23% रहा, जो छात्रों के 84.90% से कहीं बेहतर है. टॉपर्स लिस्ट में कुल 26 बच्चे शामिल हैं, जिसमें से 19 लड़कियां हैं, जो महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल पेश करती हैं. समस्तीपुर जिले के आदित्य प्रकाश ने आर्ट्स संकाय में पूरे प्रदेश में परचम लहराया है, उनके 500 में से 481 अंक मिले हैं. वहीं साइंस स्ट्रीम में छात्र ने शीर्ष स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा को साबित किया है.
बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपर्स (Arts Stream)
आर्ट्स विषय में गया की निशु कुमारी ने पूरे प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है.
प्रथम स्थान- निशु कुमारी (गया) – 95.8%
द्वितीय स्थान- सिद्धि शिक्षा (सीतामढ़ी), चंद्रदीप कुमार (लखीसराय) और मो. लकी अंसारी (पूर्णिया) – 95.6%
तृतीय स्थान – नसरीन प्रवीण (पश्चिम चंपारण), साजिया अंसारी (नालंदा), निशु कुमारी (दरभंगा) और आदर्श (सहरसा) – 95.4%
चतुर्थ स्थान- अमृता कुमारी (सीवान) और स्वीटी कुमारी (दरभंगा) – 95.2%
पंचम स्थान- बीबी असराना (अररिया), रोशनी कुमारी (सारण) और मनीष कुमार (दरभंगा) – 95%
बिहार बोर्ड 12वीं साइंस टॉपर्स (Science Stream)
विज्ञान संकाय में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने बाजी मारते हुए राज्य में पहला स्थान हासिल किया है.
प्रथम स्थान- आदित्य प्रकाश अमन (समस्तीपुर) – 96.2%
द्वितीय स्थान- साक्षी कुमारी (सीतामढ़ी) और सपना कुमारी (नवादा) – 95.8%
तृतीय स्थान- अनामिका कुमारी (बेगूसराय) – 95.6%
चतुर्थ स्थान- सत्यम कुमार (दरभंगा) – 95.2%
पंचम स्थान- पलक कुमारी (मुजफ्फरपुर) – 95%
यह भी पढ़ें: BSEB 12th Result 2026: बिहार बोर्ड की वेबसाइट क्रैश हो जाए तो कैसे देख सकेंगे 12वीं नतीजे? यहां जानें बेहद आसान तरीका
आधिकारिक घोषणा और BSEB इंटरमीडिएट रिजल्ट का समय
बिहार बोर्ड ने स्पष्ट किया था कि इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज दोपहर ठीक 1.30 बजे लाइव होगा, लेकिन रिजल्ट आने में कुछ देर हो गई. छात्र अपना रोल कोड और रोल नंबर वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com, intermediate.biharboardonline.com देख सकते हैं और अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं बिहार बोर्ड की तैयारी पूरी है और सर्वर पर अधिक दबाव को देखते हुए कई वैकल्पिक वेबसाइट्स का इंतजाम भी किया गया है. पिछले कुछ वर्षों से बिहार बोर्ड देश के अन्य शिक्षा बोर्ड्स की तुलना में सबसे पहले परीक्षा आयोजित करने और रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड बना रहा है, जिसे इस साल भी बरकरार रखा गया है.
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स
12वीं के छात्र BSEB की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com या interbiharboard.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा छात्र https://www.google.com/search?q=bsebeexam.com पर भी लॉगिन कर सकते हैं. भारी ट्रैफिक के कारण अक्सर मुख्य वेबसाइट धीमी हो जाती है, ऐसी स्थिति में छात्र ‘इंडिया रिजल्ट’ या ‘सरकारी रिजल्ट’ जैसी भरोसेमंद थर्ड-पार्टी वेबसाइट्स का भी सहारा ले सकते हैं. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना ओरिजिनल मार्कशीट बाद में अपने संबंधित स्कूल या कॉलेज से ही प्राप्त करें, इंटरनेट वाला रिजल्ट केवल तात्कालिक जानकारी के लिए है.
यह भी पढ़ें: BSEB Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट का इंतजार खत्म, जानिए किस समय और कैसे देख पाएंगे नतीजे