बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही कक्षा 12वीं यानी इंटरमीडिएट का रिजल्ट 2026 घोषित करने वाला है. इस साल के परीक्षा परिणाम को लेकर छात्रों और उनके माता-पिता में उत्सुकता और बेचैनी चरम पर है. बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने हाल ही में जानकारी दी कि कक्षा 12वीं के रिजल्ट मार्च महीने के अंत तक जारी किए जाएंगे. छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. साथ ही रिजल्ट चेक करने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी. तो आइए जानते हैं कि बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए कौन सी चीजें तैयार रखें.
रिजल्ट चेक करने के लिए क्या तैयार रखें
छात्रों को सलाह दी जा रही है कि रिजल्ट आने से पहले रोल नंबर जो आपको परीक्षा में मिला था और रोल कोड स्कूल या परीक्षा केंद्र का कोड तैयार रखें. इन चीजों को तैयार रखने से रिजल्ट तुरंत चेक किया जा सकता है और वेबसाइट पर भीड़ या स्लो सर्वर की स्थिति में समय बर्बाद नहीं होगा.
यह भी पढ़ें – यंग प्रोफेशनल्स के लिए NHIDCL ने निकाली वैकेंसी, 2.75 लाख तक मिलेगी सैलरी
बिहार बोर्ड रिजल्ट कैसे देखें
1. रिजल्ट चेक करने के लिए आप सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
2. इसके बाद होमपेज पर दिए गए 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
3. अब अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें.
4. इसके साथ सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
5. अब फ्यूचर के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट सेव कर लें.
SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं
अगर वेबसाइट स्लो हो या खुलने में दिक्कत आए, तो छात्र अपने मोबाइल से SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए तय फॉर्मेट में मैसेज भेजना होगा. कुछ समय बाद रिजल्ट मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा. इस साल बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में लगभग 13 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे. परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी. अब सभी छात्रों की निगाहें रिजल्ट पर टिकी हुई हैं.
यह भी पढ़ें – जिन राज्यों में चुनाव वहां कौन है सबसे पढ़ा-लिखा सीएम, किसके पास कौन सी डिग्री?