Skip to content

‘घटिया, थर्ड क्लास!’ पाकिस्तानी फैमिली ने धुरंधर 2 को बताया बेकार, थिएटर के बाहर लगाए ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे

मुंबई
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ इस वक्त पूरी दुनिया में बवाल मचा रही है। इस फिल्म को देखकर फैंस ही नहीं स्टार्स भी डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। मूवी में रणवीर सिंह से लेकर संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी जैसे कलाकारों ने अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता है। आदित्य की इस फिल्म की एक तरफ जहां हर कोई तारीफों के पुल बांध रहा है। वहीं, दूसरी तरफ एक पाकिस्तानी फैमिली ने ‘धुरंधर 2’ को लेकर अपना रिव्यू शेयर किया। साथ ही बताया कि फिल्म में उन्हें किस एक्टर की एक्टिंग ने सबसे ज्यादा इंप्रेस किया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पाकिस्तानी फैमिली ने दिया ‘धुरंधर 2’ का रिव्यू
रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर पाकिस्तानी परिवार का एक वीडियो एक्स (ट्विटर) पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। UK के एक थिएटर में फिल्म देखने के बाद उन्होंने जिस तरह से इसकी तीखी आलोचना की है, उसकी वजह से यह वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है।

फिल्म को बताया ‘थर्ड-क्लास’
वायरल वीडियो क्लिप में परिवार को सिनेमा हॉल से बाहर निकलते और फिल्म ‘धुरंधर 2’ पर अपनी राय देते हुए नजर आ रहे हैं। पाकिस्तानी फैमिली को आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ पसंद नहीं आई और फिल्म की कहानी और कास्ट को लेकर उन्होंने निराशा जाहिर की। वीडियो में एक आदमी कहता है, ‘थर्ड-क्लास। मैंने अपनी जिंदगी में ऐसी थर्ड-क्लास फिल्म कभी नहीं देखी।’ वहीं, एक महिला ने कहा, ‘अगर ‘घटिया’ और ‘थर्ड-क्लास’ से भी बुरा कोई शब्द है, तो वह इस फ़िल्म के लिए ही है।’ ग्रुप के दूसरे लोग भी फिल्म को ‘बकवास’ और ‘फेल’ कहते हुए सुनाई दे रहे हैं।

दूसरे पार्ट में किया इस एक्टर को मिल
इस वीडियो में पूरा परिवार एक ही सुर में जहां ‘धुरंधर 2’ की जमकर बुराई करता नजर आ रहा है। वहीं, वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि ग्रुप के कुछ सदस्य थिएटर के बाहर ‘मेजर इकबाल जिंदाबाद’ और ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे हैं।

पहले इसी परिवार ने की थी ‘धुरंधर’ की तारीफ
आपको जानकार हैरानी होगी कि इसी पाकिस्तानी फैमिली ने पहले आदित्य धर की मूवी का पहला पार्ट यानी ‘धुरंधर’, जो दिसंबर 2025 में रिलीज हुई उसे देखी थी। फिल्म देखने के बाद उन्होंने इसका रिव्यू दिया था,जिसमें उन्होंने न सिर्फ मूवी की जमकर तारीफ की थी, बल्कि सभी पाकिस्तानियों से देखने की अपील भी की थी और कहा था कि ये “जरूर देखने लायक” है। ऐसे में सीक्वल पर उनकी बिल्कुल अलग प्रतिक्रिया और भी ज्यादा हैरान करने वाली लगती है।

पाकिस्तान में बैन है ‘धुरंधर 2’
रणवीर सिंह के लीड रोल वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में है; न सिर्फ अपने बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की वजह से, बल्कि इसलिए भी कि सरहदों के पार भी इसकी खूब चर्चा हो रही है। हालांकि, पाकिस्तान में बैन होने की वजह से यह फिल्म आधिकारिक तौर पर रिलीज नहीं हुई है, लेकिन ऑनलाइन कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिनमें वहां के लोग अपने घरों में इस फिल्म के पायरेटेड वर्जन देखते हुए नजर आ रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *