Skip to content

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की धुरंधर-2 को बैन करने की मांग, ‘सेंसर बोर्ड ने इसे अनुमति कैसे दी?’

रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर की धुरंधर-2 जहां कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही हैं, वहीं इस फिल्म को बैन करने की मांग उठ गई है. कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने ‘धुरंधर 2’ को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये गलत फिल्म है और लोगों को भड़काने का काम कर रही है. ये फिल्म लोगों में दरार पैदा करने का काम कर रही है. उन्होंने सवाल किया कि इस तरह की फिल्म बनाने वाले क्या ये कलाकार हैं? क्या ये कला के बारे में कुछ जानते हैं? ये प्रचार फिल्में बनाते हैं. ये बीजेपी के एजेंडे को आगे बढ़ाने का काम करते हैं. इन्हें पैसे कौन देता है? और सेंसर बोर्ड इन फिल्मों को कैसे पास कर देता है? उन्होंने दावा किया कि फिल्म के लिए बीजेपी ने ही पैसे दिए. ये बीजेपी के टट्टू हैं. इस तरह की फिल्में दिखाकर लोगों में दरार पैदा करना गलत है.

‘इस देश में बहुत बड़ी बड़ी फिल्में बनीं’

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि इस देश में बहुत बड़ी बड़ी फिल्में बनी हैं. जैसे- मदर इंडिया, दो बीघा जमीन, इस देश में गंगा बहती है, नया दौर, बंदिनी, इस तरह की फिल्मों ने समाज को जोड़ने का काम किया. समाज की तरफ अच्छा सोचने, समाज की तरफ अच्छा देखिए, ये बताने का काम किया. हिंदुस्तान से अलग पाकिस्तान बनने के बाद भी यहां दरार पैदा करने वाली फिल्में नहीं बनी. देश विकास कैसे करेगा, लोग साथ कैसे रहेंगे, हमेशा ये संदेश दिया गया लेकिन ये टपोरी लोग हैं. 

धुरंधर-2 ने कितनी कमाई की?

  • पहले ही दिन लगभग 145 करोड़ रुपये की कमाई की
  • पेड प्रीव्यू से  43 करोड़ रुपये की कमाई 
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे दिन करीब 90 करोड़ रुपये की कमाई की

पैसे के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं- हुसैन दलवई

कांग्रेस नेता ने हमला बोलते हुए आगे कहा, ”बीजेपी ने इसे स्पॉन्सर नहीं किया बल्कि इसने ने ही पैसा दिया है. ये बीजेपी के टट्टू हैं. समाज के खिलाफ राजनीति करने वाले लोगों के लिए प्रचार करने का इनका धंधा है. ये पैसे के लिए कुछ भी कर सकते हैं. 

हुसैन दलवई ने ‘धुरंधर 2’ पर बैन की मांग की

हुसैन दलवाई ने ‘धुरंधर 2’ पर बैन लगाने की भी मांग की. उन्होंने कहा, ”इस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगना चाहिए और सेंसर बोर्ड ने इसे अनुमति कैसे दी? सरकार इसके ऊपर क्यों नहीं कुछ कर रही है. ये हर वक्त हिंदू-मुसलमान करते रहते हैं. मुसलमानों ने क्या किया है? मुसलमान इस देश में हैं, वे अच्छे काम करते हैं.” 

गलत काम करने वाले हिंदू भी हैं- हुसैन दलवई

उन्होंने दावा करते हुए ये भी कहा, ”गलत काम करने वाले हिंदू भी हैं. बेशक, कुछ मुसलमान भी गलत काम करते होंगे. ये महात्मा गांधी का देश है. ये देश बाबा साहेब अंबेडकर का है, ये सावित्रीबाई फुले का देश है. ये सावरकर का देश है क्या? इस तरह की फिल्में दिखाकर लोगों में दरार और द्वेष पैदा करना गलत बात है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *