Skip to content

यूपी: गाजियाबाद में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले 9 लोग पकड़े, पांच नाबालिग भी हैं शामिल

गाजियाबाद में 14 तारीख को पुलिस ने 6 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया था जो देश की अति महत्वपूर्ण और संवेदनशील जानकारियां विदेश को भेजते हैं. उसी कड़ी में पूछताछ में 11 लोगों का और नाम सामने आया था. जिसमें से आज पुलिस ने 9 आरोपियों को पकड़ा गया है जिसमें से पांच नाबालिग है. उनके कब्जे से पुलिस ने महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन पर लगाए गए दो सीसीटीवी कैमरा 09 मोबाइल फोन और 10 सिम कार्ड बरामद किए हैं.

गाजियाबाद पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की जासूसी गैंग का संचालन सीमा पार से किया जा रहा था. यह गैंग विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा बल के ठिकाने अन्य महत्वपूर्ण और संवेदनशील इलाके जैसे रेलवे स्टेशन की रेकी कर उनके फोटो वीडियो और जीपीएस लोकेशन विदेशी नंबरों पर भेजी जाती थी. जीपीएस लोकेशन भेजने के लिए उनके गैंग के फोनों में एक विशेष एप इंस्टॉल किया गया था जिसको चलाने की ट्रेनिंग भी सीमा पर विदेशी संचालकों ने ऑनलाइन दी थी.

इस गैंग ने दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन और सोनीपत रेलवे स्टेशन पर सौर ऊर्जा से संचालित सिम आधारित स्टैंड एलोन सीसीटीवी कैमरे लगाए थे. जिनकी फीड भी शेयर की जा रही थी. पुलिस ने दोनों सीसीटीवी कैमरे बरामद कर लिए हैं. इसके अलावा इनके द्वारा 50 अन्य लोकेशनों पर इसी तरीके के सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना थी.

जानकारी की 500 से लेकर 5000 रुपये तक की लेते थे कीमत

इस ग्रुप के लोग भारतीय सिम नंबरों पर व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से संबंधित ओटीपी विदेश भेजते थे. पकड़े गए बदमाशों ने बताया है की 500 से लेकर 5000 रुपये तक यह जानकारी शेयर की जाती थी. जिन सिम का यह इस्तेमाल करते थे उन फोनों को या तो छीना जाता था या विभिन्न एजेंटों के माध्यम से प्रिएक्टिव सिम लिया जाता था. यह गैंग चालाकी और समझदारी दिखाते हुए विदेश से आने वाला पैसा अपने अकाउंट में ना लेकर अलग-अलग जन सेवा केंद्र और दुकानों पर करते थे वहां से कैश लिया करते थे.

बिहार का नौशाद और समीर हैं फरार

यह खास तौर से अपने गैंग में ऐसे लोगों को शामिल करते थे जिनका मोबाइल चलाना सीसीटीवी चलाना आता हो. पकड़े गए लोगों में नेपाल निवासी गणेश बिहार का विवेक, मेरठ का गगन, महाराष्ट्र का दुर्गेश है. इसके अलावा पांच नाबालिग अपराधी भी पकड़े गए हैं. खास बात ये है कि इनमें से कोई खास पढ़ा लिखा नहीं है. साथ ही बिहार का नौशाद और समीर फिलहाल फरार हैं. पुलिस के मुताबिक यह दोनों ही मुख्य सदस्य हैं. पुलिस के लिए अभी चिंता का विषय बना हुआ है क्योंकि पुलिस के मुताबिक जो इस गैंग के मुख्य आरोपी हैं नौशाद और समीर वह अभी फरार है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *