Skip to content

‘कंगना-चखना… इन सबको इग्नोर करिए’, BJP सांसद के राहुल गांधी पर दिए बयान पर भड़के पप्पू यादव

हाल ही में मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर टिप्पणी की थी, जिससे विपक्षी नेता नाराज नजर आ रहे हैं. कंगना रनौत ने दावा किया था कि सदन और सदन के बाहर राहुल गांधी का रवैया देखकर महिला सांसदों को असहज महसूस होता है और उन्हें राहुल गांधी से डर लगता है. अब कंगना रनौत के बयान पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया दी है.

पप्पू यादव ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए बीजेपी सांसद कंगना रनौत पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, “रोपिएगा बबूल खाइएगा खजूर. यहां व्यक्तिगत आलोचना की कोई जगह नहीं है.” कंगना रनौत पर तंज कसते हुए पप्पू यादव ने आगे कहा, “हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार. कंगना को इग्नोर करिए. कंगना-चखना ये सब चटनी हैं. इन लोगों को इग्नोर करिए.”

कंगना रनौत ने क्या कहा था?

दरअसल, हाल ही में कंगना रनौत ने राहुल गांधी को लेकर काफी तीखी टिप्पणी की. उन्होंने राहुल गांधी को ‘टपोरी’ कहा था. बीजेपी सांसद का दावा था कि राहुल गांधी असभ्य व्यवहार करते हैं और उनका रवैया गली-मोहल्ले के टपोरी लड़कों जैसा होता है. कंगना ने यह आरोप भी लगाया था कि राहुल गांधी के व्यवहार से महिला सांसद खुद को ‘असहज’ महसूस करती हैं. 

मीडिया से बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा था कि राहुल गांधी लोगों से तू-तड़ाक करके बात करते हैं और जब नेता इंटरव्यू दे रहे होते हैं तो बीच में टोका-टोकी करते हैं. उन्होंने राहुल गांधी के इस कथित व्यवहार को ‘शर्मनाक’ बताया था और अपनी बहन प्रियंका गांधी के व्यवहार से सीखने की सलाह दी थी.

कंगना रनौत की टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद

मंडी सांसद कंगना रनौत के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया. कांग्रेस नेताओं ने उनकी इस टिप्पणी की आलोचना की और इसे गलत बताया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *