Skip to content

वॉट्सएप पर बुकिंग कर घर में होता था गलत काम, मेघालय की युवतियों का रेस्क्यू, 3 आरोपी गिरफ्तार

‘क्लाइंट आया है, लड़कियां भेज दो… 10K नाइट’. यह कोई फिल्मी डायलॉग नहीं, बल्कि देहरादून के एक आवासीय मकान से चल रहे सेक्स रैकेट की असली वॉट्सएप चैट है. इसी चैट ने पुलिस को उस पूरे नेटवर्क तक पहुंचाया, जो बाहर से एक सामान्य घर की आड़ में भीतर से देह व्यापार का अड्डा बना हुआ था.

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कैंट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 16 मार्च को कैंट थाना क्षेत्र के गांधी नगर, चकराता रोड स्थित रघुनाथ मंदिर के पास बने एक मकान पर दबिश दी. छापेमारी में तीन महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए. पुलिस ने मौके से चार मोबाइल फोन, आपत्तिजनक सामान और 1910 रुपए नकद बरामद किए.

नौकरी का झांसा देकर युवतियों से कराया जा रहा था देह व्यापार

जांच में सामने आया कि मेघालय की तीन युवतियों को रोजगार का सपना दिखाकर देहरादून लाया गया था. एक बार यहां पहुंचने के बाद उन्हें जबरन देह व्यापार में धकेल दिया गया. तीनों को पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है. इस पूरे नेटवर्क की मुख्य सूत्रधार एक महिला थी, जो अपने राजस्थानी पार्टनर के साथ मिलकर यह धंधा चला रही थी. वॉट्सएप चैट में ‘जानवी ब्रोकर’ नाम का संपर्क भी मिला है, जो बताता है कि यह काम सिर्फ दो लोगों तक सीमित नहीं था बल्कि इसके पीछे एक सुगठित ब्रोकर नेटवर्क काम कर रहा था.

जब पुलिस टीम मकान के दरवाजे पर पहुंची तो दरवाजा खोलने वाली महिला रानी देवी पुलिस को देखते ही घबरा गई और दरवाजा बंद करने लगी. लेकिन पुलिस ने जबरन दरवाजा खुलवाकर अंदर प्रवेश किया और पूरी कार्रवाई की

अलग-अलग लोकेशन पर होती थी डिलीवरी

जानकारी के अनुसार, मौके पर पकड़े गए एक ग्राहक ने खुद स्वीकार किया कि उसने पहले 1000 रुपए नकद देकर सर्विस ली थी. इससे साफ होता है कि पूरा लेनदेन कैश में होता था, ताकि कोई डिजिटल निशान न रहे. लेकिन वॉट्सएप चैट ने वह राज खोल दिया जो आरोपी छिपाना चाहते थे. चैट में अलग-अलग जगहों पर लड़कियों को पहुंचाने की बात दर्ज है, जिससे पुलिस को शक है कि यह रैकेट सिर्फ इस एक मकान तक नहीं, बल्कि शहर की कई लोकेशन पर फैला हो सकता है. इस एंगल से जांच जारी है.

ये भी पढ़िए- Amethi News: पति ही निकला पत्नी का कातिल, 24 घंटे में मर्डर का खुलासा, हत्या की वजह कर देगी हैरान

पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर शुरू की जांच

पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराएं 3, 4, 5, 6 और 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. वॉट्सएप चैट को डिजिटल साक्ष्य के रूप में जांच में शामिल किया गया है. पुलिस अब ब्रोकर नेटवर्क और रैकेट के अन्य तारों को खंगाल रही है. सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं.

ये भी पढ़िए- UP Panchayat Chunav पर बड़ी खबर, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूछा- कब तक कराएंगे चुनाव?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *