Skip to content

Shimla News: कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी में BJP, जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक

भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आज विली पार्क शिमला में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने की. बैठक में प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार की नीतियों, प्रशासनिक विफलताओं और जनविरोधी फैसलों पर तीखी चर्चा हुई. आगामी विधानसभा सत्र में सरकार को मजबूती से घेरने की पूरी रणनीति तैयार की गई.

 विधायकों ने गिनाईं सरकार की विफलताएं

बैठक में विधायकों ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और विकास कार्य ठप पड़े हैं. कांग्रेस सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित होकर रह गई है. कर्मचारियों, पेंशनरों, किसानों, बागवानों और बेरोजगार युवाओं से किए गए वादे पूरे न होने से प्रदेश की जनता निराश और त्रस्त है. BJP विधायक दल ने निर्णय लिया कि इन सभी मुद्दों को विधानसभा के भीतर और बाहर पूरी मजबूती से उठाया जाएगा.

 जयराम ठाकुर बोले – कुशासन का माहौल

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने वादों को निभाने में पूरी तरह विफल रही है और प्रदेश में कुशासन का माहौल बन गया है. BJP विधायक दल जनता की आवाज बनकर सदन में सरकार से जवाब मांगेगा और प्रदेश के हितों से जुड़े हर मुद्दे पर सरकार को कठघरे में खड़ा करेगा.

 पूरे प्रदेश में चलेगा जनजागरण अभियान

बैठक में यह भी तय किया गया कि कांग्रेस सरकार की नीतियों से प्रदेश की जनता को हो रही परेशानियों को लेकर BJP पूरे प्रदेश में जनजागरण अभियान चलाएगी और सरकार की विफलताओं को जनता के सामने उजागर करेगी.

बैठक में विपिन परमार, सतपाल सत्ती, रणधीर शर्मा, अनिल शर्मा, सुधीर शर्मा, सुखराम चौधरी, बिक्रम ठाकुर, राकेश जमवाल, बलबीर वर्मा, डीएस ठाकुर, जीत राम कटवाल, इंदर दत्त लखनपाल, सुरिंदर शौरी, आशीष शर्मा, डॉ. जनक राज, विनोद कुमार, इंद्र सिंह गांधी, लोकेंद्र कुमार, रीना कश्यप, पूर्ण चंद, दिलीप ठाकुर, प्रकाश राणा और रणवीर निक्का सहित विधायक दल के तमाम सदस्य उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *