Delhi News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा चुनाव जीतकर मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचे. दिल्ली हवाई अड्डे पर उनका जोरदार की गया. इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उनका स्वागत किया. इस मौके पर सांसद मनोज तिवारी और बांसुरी स्वराज भी मौजूद रहे. एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे थे, जिन्होंने नारे लगाकर उनका अभिनंदन किया.
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने नितिन नवीन के राज्यसभा जाने पर उनको बधाई दी. उन्होंने कहा कि बिहार की पांचों सीटों पर एनडीए को जीत मिली है, जबकि पहले यह कहा जा रहा था कि पांचवीं सीट फंस सकती है.
बिहार से राज्यसभा हेतु निर्वाचित होने के उपरांत प्रथम दिल्ली आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री @NitinNabin जी का दिल्ली एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत किया।
संसदीय लोकतंत्र के उच्च सदन में आपकी उपस्थिति राष्ट्रहित एवं जनकल्याण के संकल्पों को नई शक्ति… pic.twitter.com/DaOtuth8pk
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) March 17, 2026
पांचों सीटों पर एनडीए को मिली जीत
मनोज तिवारी ने कहा कि विधायकों ने अंतरात्मा की आवाज पर मतदान किया और इसी कारण एनडीए पांचों सीटें जीतने में सफल रहा. उन्होंने यह भी बताया कि राज्यसभा सदस्य के तौर पर नितिन नवीन पहली बार दिल्ली आए हैं, इसलिए हम लोगों ने उनका स्वागत किया.
वहीं सांसद बांसुरी स्वराज ने भी नितिन नवीन के राज्यसभा जाने पर उनका स्वागत किया. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को हार्दिक बधाई. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास नीतियों में अपार विश्वास का परिणाम है. उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी का कार्यकर्ता उनसे रूठा हुआ है.
एनडीए की जीत पर जताई खुशी
इससे पहले सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताई थी. उन्होंने इस जीत के लिए एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और विजयी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दीं.
नितिन नवीन ने कहा कि बिहार के लोग एनडीए के नेतृत्व में आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं. उन्होंने आगे कहा, “कि एनडीए पूरी मजबूती से यहां के लोगों के साथ है. अब तक मैं विधानसभा में अपनी बात रखता था, अब यहां की समस्याओं को उच्च सदन में रखूंगा.” उन्होंने कहा कि यह जीत न केवल मारी एकजुटता का परिणाम है, बल्कि यह पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के पहले की एनडीए की जीत की आहट है.