Skip to content

दिल्ली: कई इलाकों में 2 दिनों तक जल आपूर्ति रहेगी प्रभावित, लिस्ट में आपका एरिया तो शामिल नहीं?

दिल्ली में जल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अंडरग्राउंड रिजर्वायर (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की वार्षिक फ्लशिंग की जा रही है. इसी प्रक्रिया के चलते 18 मार्च और 19 मार्च 2026 को कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी.

दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों को किया अलर्ट

दिल्ली जल बोर्ड ने नागरिकों को पहले से सतर्क करते हुए पर्याप्त पानी स्टोर करने की सलाह दी है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अस्थायी असुविधा है, जो भविष्य में बेहतर जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है.

18 मार्च को इन इलाकों में रहेगा असर

18 मार्च को पीतमपुरा, मधिपुर, रोहिणी और नरेला के कई हिस्सों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. प्रमुख प्रभावित क्षेत्रों में एपी ब्लॉक पीतमपुरा, नेहरू कैंप, हैदरपुर बीपीएस, शिवाजी एन्क्लेव, जैन कॉलोनी, गुप्ता कॉलोनी, शाहबाद एक्सटेंशन और रोहिणी सेक्टर 28, 29, 34 और 35 शामिल हैं. इसके अलावा सेक्टर 34 के पॉकेट 2, 3 और 4 भी इस दायरे में आएंगे.

19 मार्च को इन इलाकों में पानी की किल्लत

19 मार्च को शालीमार बाग, मेट्रो विहार, नरेला और रोहिणी के कई इलाकों में जल आपूर्ति बाधित रहेगी. प्रभावित क्षेत्रों में एसी ब्लॉक शालीमार बाग, एडी ब्लॉक, आदर्श नगर, पप्पू कॉलोनी, जैन कॉलोनी, प्रहलाद विहार, शाहबाद एक्सटेंशन और रोहिणी सेक्टर 7, 8, 28, 29, 34 और 35 शामिल हैं.

पानी के टैंकर रहेंगे उपलब्ध, इमरजेंसी नंबर जारी

जल संकट से निपटने के लिए विभाग ने टैंकर सेवा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है. जरूरत पड़ने पर नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं-

  • सेंट्रल कंट्रोल रूम: 1916
  • अशोक विहार: 011-24306089
  • पश्चिम विहार: 011-25274679, 25275259, 25275260
  • पंजाबी बाग: 011-25223658
  • होलंबी: 011-27700789, 27700474

जल विभाग ने असुविधा पर जताया खेद

जल विभाग ने इस अस्थायी असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए नागरिकों से सहयोग की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि यह काम शहर की जल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए जरूरी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *