Skip to content

Shimla News: कल से शुरू होगा विधानसभा सत्र का दूसरा चरण, 21 मार्च को CM पेश करेंगे बजट

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र एक बार फिर सियासी हलचल और गरमागरम बहसों का मंच बनने जा रहा है. 18 मार्च से शुरू हो रहा इस सत्र का दूसरा चरण 2 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. खास बात यह है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 21 मार्च को अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश करेंगे, जिस पर विपक्ष की कड़ी नजर रहेगी.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश होगा. वहीं 19 मार्च को वित्त वर्ष 2025-26 के अनुपूरक बजट को पारित कराने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा, जिससे सत्र के और भी ज्यादा हंगामेदार होने के संकेत मिल रहे हैं.

21 मार्च को पेश किया जाएगा वित्त वर्ष 2026-26 का बजट

जानकारी के अनुसार, उसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का प्रस्तुतीकरण एवं चर्चा आगे बढ़ेगी. 20 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव, चर्चा व इसका पारण किया जाएगा. 21 मार्च को वित्त वर्ष 2026-26 का बजट पेश किया जाएगा. विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि अभी तक ऑनलाइन माध्यम से 834 प्रश्न आ चुके हैं. जिसमें 665 तारांकित प्रश्न जबकि 169 अतारांकित सवाल सदन में आए हैं. इसके अतिरिक्त नियम 62 के तहत 8, नियम 101 के तहत 3 और नियम 130 के तहत 5 प्रस्ताव चर्चा के लिए आए हैं.

ये भी पढ़िए- हिमाचल चुनाव में सभी 68 सीटों पर लड़ेगी AAP, 22 मार्च को मंडी में मनीष सिसोदिया भरेंगे हुंकार

शिमला में होगी बीजेपी विधायक दल की बैठ

सत्र से पहले रणनीति बनाने के लिए मंगलवार (17 मार्च) को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में बीजेपी विधायक दल की बैठक सर्किट हाउस विलीज पार्क शिमला में शाम को होगी. मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कांग्रेस की बैठक भी होगी. सत्र के पहले चरण की बैठकें 16 से 18 फरवरी के बीच आयोजित की जा चुकी हैं.

ये भी पढ़िए- हिमाचल प्रदेश में अब इन लोगों की कैबिनेट रैंक की स्थगित, वेतन और भत्तों में 20% कटौती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *