अगर आप टीचर बनने का सपना देख रहे हैं और बीएड करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये अच्छा मौका है. बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी ने यूपी बी.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है. पहले आवेदन 5 अप्रैल तक होना था, लेकिन अब उम्मीदवारों को थोड़ा और समय मिल गया है. अब आप 10 अप्रैल 2026 तक लेट फीस के साथ फॉर्म भर सकते हैं. ऐसे में जिन लोगों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द फॉर्म भर सकतें हैं.
इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होना जरूरी है।ल. इसमें कम से कम 50% अंक होना चाहिए.वहीं, इंजीनियरिंग करने वाले उम्मीदवारों के लिए 55% अंक जरूरी हैं.
उम्र सीमा
यूपी बीएड 2026 के लिए अधिकतम आयु की कोई सीमा तय नहीं की गई है. यानी अगर आप उम्र में बड़े हैं, तब भी आप इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं.
परीक्षा कब होगी?
UP B.Ed Joint Entrance Exam 2026 की परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा पूरे उत्तर प्रदेश में अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर होगी. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी समय पर पूरी कर लें और परीक्षा से पहले अपने एग्जाम सेंटर की जानकारी भी चेक कर लें.
एडमिट कार्ड कब जारी होंगे?
इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 20 अप्रैल 2026 को जारी किए जाएंगे.उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे. एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, समय और जरूरी निर्देश दिए होंगे, इसलिए परीक्षा में जाने से पहले इसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.
कौन-कौन सी यूनिवर्सिटी में मिलेगा एडमिशन
इस परीक्षा के जरिए उत्तर प्रदेश की कई बड़ी यूनिवर्सिटीज में एडमिशन मिलता है. इनमें लखनऊ विश्वविद्यालय, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ, डॉ भीम राव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी और दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर जैसी यूनिवर्सिटी शामिल हैं. इसके अलावा भी कई अन्य विश्वविद्यालय इस प्रक्रिया का हिस्सा हैं.
यह भी पढ़ें – सोशल मीडिया पर ‘सफलता का शो’ पड़ सकता है भारी, UPSC ने अभ्यर्थियों को दी सख्त चेतावनी
जरूरी डॉक्यूमेंट
फॉर्म भरते समय कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखना बहुत जरूरी है.
- पासपोर्ट साइज फोटो (स्कैन)
- सिग्नेचर
- दोनों हाथ की इंडेक्स फिंगर स्कैन
- आधार कार्ड
- शैक्षिक प्रमाण पत्र
- कैटेगरी सर्टिफिकेट (01 अप्रैल 2023 के बाद जारी)
- इनकम सर्टिफिकेट (01 जुलाई 2025 के बाद जारी)
आवेदन शुल्क
फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी देना होगा. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए फीस 1650 रुपये रखी गई है, जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह 850 रुपये है.अगर आप लेट फीस के साथ आवेदन करते हैं, तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए फीस 2000 रुपये और एससी और एसटी के लिए 1000 रुपये देनी होगी. ज्यादा डिटेल्स के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- वहां “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अपनी बेसिक जानकारी भरें.
- अब उम्मीदवार जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- इसके बाद उम्मीदवार आवेदन शुल्क जमा करें.
- सारी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें.
यह भी पढ़ें – SSC Revised Exam Calendar: बड़ा अपडेट, SSC ने बदला एग्जाम शेड्यूल; अब नई तारीखों पर होगी CGL-CHSL परीक्षा