रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए देशभर के अलग-अलग रेलवे जोनों में हजारों पदों को भरा जाएगा नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों बीच आवेदन प्रक्रिया को लेकर उत्सुकता भी बढ़ गई है.
रेलवे मंत्रालय की ओर से जारी इस सूचना में बताया गया है कि यह फिलहाल एक इंडिकेटिव नोटिस है, जिससे उम्मीदवार पहले से अपनी तैयारी पूरी कर सके. वहीं विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा जिसमें योग्यता, चयन प्रक्रिया और दूसरी जरूरी डिटेल्स की पूरी जानकारी दी जाएगी.
ये भी पढ़ें-JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द आएगी सिटी स्लिप, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड
कब शुरू होंगे आवेदन?
असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू होगी. इच्छुकों उम्मीदवार 14 जून 2026 रात 12:00 बजे तक आवेदन कर सकेंगे. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे और इसके लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा.
कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 11,127 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. यह पद देशभर के अलग-अलग रेलवे जोन में भरे जाएंगे. रेलवे की ओर से यह भी बताया गया है कि अलग-अलग जोन के हिसाब से पदों का बंटवारा किया जाएगा. जिसकी जानकारी नोटिफिकेशन में दी जाएगी. वहीं इस भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु की गणना निर्धारित तिथि के आधार पर की जाएगी. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी. इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-2 के तहत 19,900 रुपये की शुरुआती सैलरी दी जाएगी, साथ ही दूसरे भत्ते भी मिलेंगे.
भर्ती प्रक्रिया की क्या है योग्यता?
असिस्टेंट लोको पायलट पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किस मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए. इसके अलावा जिन उम्मीदवारों के पास मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री है, वह भी आवेदन कर सकते हैं. वहीं इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के जरिए किया जाएगा. इसमें सबसे पहले कंप्यूटर आधारित टेस्ट होगा. इसके बाद सीबीटी-2 आयोजित किया जाएगा. इसके बाद कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट लिया जाएगा, इन चरणों को पास करने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा.
ये भी पढ़ें-CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई