Skip to content

गोरखपुर हत्याकांड को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, ‘यूपी में कानून-व्यवस्था को…’

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मंगलवार सुबह थाना चिलुआताल थानाक्षेत्र के बरगदवा में पूर्व पार्षद राजकुमार सिंह की अज्ञात चार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. जिसके बाद अब इस पर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना पर तंज कसा है, जिसमें उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर बेहद तल्ख़ टिप्पणी की है.

अखिलेश यादव ने लिखा, “उप्र में लॉ एंड आर्डर को ही गोली मार दी गयी है. अब भाजपाई ‘आस्तीनी अपराधी’ ही भाजपा सरकार का एनकाउंटर कर रहे हैं, जिन्हें भाजपाइयों ने भूमिगत तरीक़े से पाला-पोसा है. मुख्यनगर गोरखपुर में दिनदहाड़े हुआ ये हत्याकांड बता रहा है कि बेख़ौफ़ अपराधियों को किसका प्रश्रय प्राप्त है. जनता समझदार है.”

सीएम योगी का गृह क्षेत्र है

यहां बता दें कि गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह क्षेत्र है. इस तरह से दिन दहाड़े हत्या से सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि पुलिस ने जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी का दावा किया है. लेकिन जिस तरह से बेख़ौफ़ बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है, उससे इलाके में दहशत व्याप्त है. इसी पर ही अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है. वे लगातार कानून-व्यवस्था को लेकर आक्रामक रहते हैं.

क्या है पूरा मामला ?

यहां बता दें कि आज सुबह चिलुआताल थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वाक पर निकले पूर्व पार्ष राजकुमार चौहान की चार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पार्ष ने 100 मीटर तक जान बचाने के लिए भागे लेकिन बच न सके.

चार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया, पहले उनके सिर में गोली मारी गई, इसके बाद सीने में चाकू से कई वार किए. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद राजकुमार चौहान करीब 100 मीटर तक जान बचाने के लिए भागे, लेकिन बदमाशों ने पीछा कर दोबारा हमला कर दिया. यही नहीं हमलावर कुछ देर तक मौके पर ही बैठे रहे और उनकी मौत की पुष्टि होने के बाद फरार हो गए. बदमाशों ने अपनी गाड़ी कुछ दूरी पर खड़ी कर पैदल ही वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *