Skip to content

नितिन नवीन के नेतृत्व में पटना में इस बार भी होगा रामनौमी शोभा यात्रा, कौन होंगे विशेष अतिथि?

पटना में हर बार रामनवमी शोभा यात्रा का आयोजन करने वाले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति के संयोजक नितिन नवीन इस बार भी भाग लेने वाले हैं. इसको लेकर उन्होंने प्रेस वार्ता कर आगामी 27 मार्च को होने वाली रामनवमी शोभायात्रा को लेकर कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी रामनवमी के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन की व्यवस्था अभिनंदन समिति की ओर से की गई है. उन्होंने कहा कि विभिन्न मोहल्लों से निकलने वाली मनोरम झांकियों की संख्या 51 होंगी जो राजधानी पटना के दीघा से ट्रांसपोर्ट नगर तथा सिपारा से गायघाट तक के इलाकों से अलग अलग पूजा कमिटियों के द्वारा निकाली जाएगी.

घरों के ऊपर भी राम ध्वज लगाने की अपील

नितिन नवीन ने बताया कि  इन झांकियों में प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र और आदर्शों का चित्रण किया जाएगा, बड़ी संख्या में महिलाओं की भी सहभागिता रहेगी. शहर के सभी मुख्य चौक चौराहों पर छोटे अथवा बड़े राम ध्वज लगाए जा रहे है, साथ ही, सनातन धर्मावलंबियों से अपने घरों के ऊपर भी राम ध्वज लगाने की अपील की जा रही है. 

राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर, नीतीश कुमार को कितने वोट मिले?

एक लाख विक्रम संवत् कैलेंडर का वितरण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मोहल्लों में स्थानीय पूजा कमिटी से आग्रह किया गया है कि वे अपने आस-पास के झुग्गी एवं दलित बस्तियों में जाकर श्री राम ध्वज का स्थापन करें. एक लाख विक्रम संवत् कैलेंडर का वितरण भी किया जाएग. सजावट की दृष्टि से पटना के सभी मुख्य मार्गों पर आकर्षक तोरण द्वार और रोशनी की व्यवस्था की होगी, मार्ग में कई सामाजिक संगठनों के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पेय जल और शरबत की भी सुविधा उपलब्ध होगी. रामनवमी शोभायात्रा में देश के अलग अलग हिस्सों से भी कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करने राजधानी पटना आयेंगे. 

डाकबंगला चौराहा को लाइट से सजाया जाएगा

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इसमें मुंबई की प्रसिद्ध बैंड, झारखंड की नृत्य मंडली, काशी से गंगा आरती की टीम, बंगाल के चंदन नगर की आकर्षक लाइट से श्री राम चौक डाकबंगला चौराहा को सजाया जाएगा. मुख्य आयोजन स्थल मंच को प्रभु  राम और हनुमान जी के आकृतियों से आकर्षक बनाया जाएगा.

बिहार राज्यसभा चुनाव: हार के बाद तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, ‘कुछ लोगों ने धोखा…’

कई गणमान्य अतिथि होंगे मौजूद

उन्होंने कहा कि आयोजन के मुख्य आकर्षण स्थल के मंच पर बिहार के महामहिम राज्यपाल सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री, सांसद तथा विधायक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों समेत प्रबुद्ध और वरिष्ठ नागरिक भी उपस्थित रहेंगे. जब उनका पूछा गया कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी आ सकते हैं, इस पर उन्होंने कहा कि पटना में होने वाले रामनवमी शोभायात्रा देश के बड़े बड़े धार्मिक कार्यक्रम के तर्ज पर होगा. वैसे निमंत्रण दिया जाएगा, कौन आएंगे यह कहना मुश्किल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *