बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. पंचायत के दौरान गुस्साए दामाद ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर अपनी सास और साले की हत्या कर दी, जबकि पत्नी को भी घायल कर दिया. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है.
इज्जतनगर क्षेत्र के रहपुरा गांव में सोमवार को रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई. पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के लोगों की पंचायत बैठी थी, लेकिन बातचीत के दौरान ही मामला इतना बढ़ गया कि दामाद ने चाकू से हमला कर दिया. बताया जाता है कि आरोपी युवक का अपनी पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा था. इसी विवाद को खत्म कराने के लिए सोमवार को दोनों परिवारों के लोग पंचायत में जुटे थे. इसी दौरान आरोपी अचानक आपा खो बैठा और अपने पास मौजूद चाकू से सास और साले पर ताबड़तोड़ वार कर दिए.
हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े. बीच-बचाव करने पहुंची आरोपी की पत्नी पर भी उसने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गई. इस घटना के बाद परिजन घायल सास और साले को तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी. आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं.
सास और साले पर चाकू से किया हमला
एसएसपी अनुराग आर्या ने बताया कि थाना इज्जतनगर क्षेत्र के रहपुरा गांव से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने अपनी सास और साले पर चाकू से हमला कर दिया है. दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी पर भी हमला किया है, जिससे वह घायल हो गई है और उसका इलाज चल रहा है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था और पहले भी कई बार दोनों पक्षों में समझौता कराया गया था.
आरोपी ने अपनी पत्नी पर भी हमला किया
एसएसपी अनुराग आर्या के अनुसार थाना इज्जतनगर क्षेत्र के रहपुरा गांव से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने अपनी सास और साले पर चाकू से हमला कर दिया है. दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी पर भी हमला किया है, जिससे वह घायल हो गई है और उसका इलाज चल रहा है.
काफी समय से था पति-पत्नी के बीच विवाद
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था और पहले भी कई बार दोनों पक्षों में समझौता कराया गया था. जिस स्थान पर यह घटना हुई है, वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. पुलिस फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं, मामले की जांच जारी है.