राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को जाम मुक्त बनाने के लिए दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. जिसमें दो बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई बैठक में बारापुला फेज-3 एलिवेटेड रोड और एमबी रोड एलिवेटेड कॉरिडोर को मजूरी दी गयी है. इनके पूरे होने से दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली में सिग्नल फ्री कनेक्टिविटी मजबूत हो जाएगी.
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इससे यात्रा के समय में भारी कमी आएगी, साथ ही जाम से भी राहत मिलेगी. उन्होंने आगे कहा कि पिछली सरकार द्वारा की गयी देरी और गड़बड़ियों की जांच की जाएगी. ताकि जनता का पैसा सुरक्षित रहे और प्रोजेक्ट समय से पूरा हो.
बारापुला फेज-3 की खासियत
बारापुला फेज-3 बनने से मयूर विहार से एम्स तक पहुंचने में बीस मिनट लगेंगे.इसकी लागत अब संशोधित होकर 1635.03 करोड़ रुपए है. इसमें सराय काले खां से मयूर विहार तक बारापुला नाले के ऊपर एलिवेटेड रोड का विस्तार होगा. इसके बनने से पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली के बीच बिना सिग्नल सीढ़ी कनेक्टिविटी रहेगी. रोजाना लाखों वाहनों का फायदा होगा. इसकी समय सीमा 30 जून 2026 तक निर्धारित है.
इसके साथ ही इस योजना में देरी और गड़बड़ियों के लिए एंटी करप्शन ब्रांच से जांच कराई जाएयी. सीएम के मुताबिक देरी पिछली सरकार की लापरवाही की वजह से हुई.
एमबी रोड एलिवेटेड रोड कॉरिडोर की खासियत
इस योजना में एमबी रोड पर साकेत जी ब्लॉक से पुल प्रह्लादपुर तक 6 लें एलिवेटेड कॉरिडोर और दो अंडरपास भी पास हैं. इससे दक्षिणी दिल्ली में जाम से राहत मिलेगी. इस परियोजना की लागत तकरीबन 1471 करोड़ रूपए है. इसकी समय सीमा दिसंबर 2027 तय की गयी है.
यहां बता दें कि यह दोनों परियोजनाएं दिल्ली वासियों को राहत देंगी. लाखों वाहनों को जाम से निजात और सीधी कनेक्टिविटी बढ़ेगी. मौजूदा सरकार इसको लेकर खासा गंभीर है.