Skip to content

Bihar Rajya Sabha Election Results:बिहार मेंराज्यसभा की 5 सीटों NDA की जीत तय, महागठबंधन के किले में लगी सेंध

बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बंपर जीत तय मानी जा रही है. एनडीए की ओर से जनता दल यूनाइटेड के नेता और बिहार सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता रामनाथ ठाकुर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश कुमार की जीत तय मानी जा रही है. 

वहीं राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार एडी सिंह चुनाव हार सकते हैं. इन पांच सीटों पर जीत की अग्रसर एनडीए ने महागठबंधन के किले में सेंध लगा दी है.

महागठबंधन के इन चार विधायकों ने नहीं किया वोट

पांच सीटों पर चुनाव के लिए हर प्रत्याशी को 41 मतों की जरूरत थी. विपक्ष का भी दावा था कि उनके पास जरूरत के 41 वोट हैं. हालांकि राजद और कांग्रेस के कुल 4 विधायकों ने मतदान में हिस्सा ही नहीं लिया.

विधानसभा में पांच राज्यसभा सीटों के लिए मतदान हुआ. वोटिंग शाम 4 बजे तक होनी थी. इस दौरान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के 202 और महागठबंधन के 37 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

महागठबंधन के जो चार विधायक वोट डालने नहीं पहुंचे उसमें सुरेंद्र कुशवाहा, मनोज विश्वास, मनोहर प्रसाद (तीनों भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) और फैजल रहमान (राष्ट्रीय जनता दल) शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *