Skip to content

Bihar News: तेजस्वी यादव का ऐलान, केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD

भारतीय चुनाव आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों केरल, तमिलनाडू, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इस बीच राष्ट्रीय जनता दल ने भी चुनाव लड़ने की बात कही है. साथ ही अपने सहयोगी दल के बारे में भी जानकारी दी है.

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सत्तारुढ़ एलडीएफ के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. तेजस्वी यादव ने रविवार (15 मार्च) को कहा कि उनकी पार्टी आगामी केरल विधानसभा चुनाव सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के हिस्से के रूप में लड़ेगी.

कांग्रेस और यूडीएफ के खिलाफ लड़ेंगे तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव इस चुनाव में कांग्रेस और एलडीएफ के खिलाफ लड़ने जा रहे हैं. बता दें कि एलडीएफ का मुकाबला कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) से है. ऐसे में तेजस्वी यादव के खिलाफ लड़ने वाले ऐलान से सियासी भूचाल आ गया है. 

राजद विधायकों के साथ बैठक में लिया फैसला

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन के विधायकों के साथ बैठक के बाद यह घोषणा की. गौरतलब है कि सोमवार (16 मार्च) को बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए मतदान होना है. ऐसे में राज्य की पांचवीं सीट को लेकर खींचतान देखी जा रही है. 

इस सीट पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और बहुजन समाज पार्टी किंगमेकर की भूमिका में दिखाई दे रही है. दोनों ही दलों का समर्थन एनडीए या महागठबंधन को मिला तो उसी की जीत होगी. ऐसे में ओवैसी और बीएसपी के विधायकों पर सबकी नजर बनी हुई है. 

केरल चुनाव को लेकर क्या बोले तेजस्वी यादव?

तेजस्वी यादव ने कहा कि केरल में हमारी पार्टी एलडीएफ के हिस्से के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ेगी. हमारी पार्टी पहले भी केरल विधानसभा में मौजूद रही है. हमें उम्मीद है कि हम एलडीएफ की राज्य में सत्ता बरकरार रखने में मदद करेंगे. कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) केरल में प्रतिद्वंद्वी हैं, लेकिन बिहार में महागठबंधन के हिस्से के रूप में सहयोगी हैं.

ये भी पढ़ें: AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *