Skip to content

सिद्धार्थनगर में चलती बस में हाई टेंशन लाइन से उतरा करंट, 1 व्यक्ति की मौत और तीन घायल

यूपी के सिद्धार्थनगर चलती बस में हाईटेंशन लाइन से उतरे करंट में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि इस घटना में बस के कंडेक्टर सहित तीन लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भिजावाया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई पुलिस कर रही है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, यह मामला सिद्धार्थनगर जिले के चिल्हिया थाना क्षेत्र करौदा नानकार गांव से सामने आया है. बताया गया कि आज दिनांक 15 मार्च रविवार को दोपहर के वक्त चलती बस में सड़क के ऊपर लटक रही 11 हजार वोल्ट की तार का करंट बस मे उतर गया. घटना में लखनपारा गांव के निवासी श्यामसुंदर (60) पुत्र सतई की मौके पर ही  मौत हो गई. 

शव लेकर अयोध्या जा रही थी बस

जानकारी के मुताबिक, शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के लखनपारा निवासी रामप्रदास के पिता रामनरेश की शनिवार को रात मौत हो गई थी. राम प्रसाद अपने पिता का शव लेकर अयोध्या जाने के लिए बस बुक किया था कि आज रविवार को बस मैं बैठकर लगभग 70 लोग शव का अंतिम संस्कार करने के लिए अयोध्या के लिए रवाना हुए थे. 

पिकअप वाहन को साइड देने के दौरान हादसा

बताया गया कि बस जैसे ही चिल्हिया थाना क्षेत्र के करौदा नानकार गांव पहुंची, तभी सामने से आ रही पिकअप को साइड देने दौरान सड़क के ऊपर लटक रहे हाई बोल्टेज तार से टच हो गया. इससे बस में करंट उरत गया जिसके बाद बस में बैठे लोगों को करंट के झटके लगने लगे. बस में बैठे लोगों ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई.

घटना में एक व्यक्ति की मौत, कई घायल

बस में सवार लोगों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने तार को बस साइड किया, लेकिन तब तक बस में बैठे लखनपारा गांव निवासी श्यामसुंदर (60) पुत्र सतई की मौत हो चुकी थी. वहीं इस हादसे में जगदीश (34) पुत्र रामनरेश, रामअंजोर साहनी (55)पुत्र सुदामा व डुमरियागंज निवासी बस कंडक्टर सागर झुलसकर घायल हो गए. सीओ मयंक द्विवेदी, सहित आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली.

मृतक के परिवार को 5 लाख मुआवजे की घोषणा

इस बाबत सीओ मयंक दिर्वेदी ने बताया कि, घटना किस कारण हुई है. उसकी जांच हो रही है. वहीं, उप जिला अधिकारी विवेकानंद मिश्रा ने बताया कि घायलों को 2 लाख रुपये और मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *