गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद रवि किशन ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया है. रवि किशन ने कहा कि, वहां की जनता विकास और योजनाओं का लाभ चाहती है यही वजह है कि इस बार दीदी जा रही हैं, ये निश्चित है. वहां भाजपा की सरकार बनेगी.
गोरखपुर सांसद रवि किशन ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला तेज करते हुए कहा कि, “आप वहां जाएंगे तो बंगाल में कई जगह आपको ऐसा लगेगा कि ये ‘मिनी पाकिस्तान’ हैं.” सांसद रवि किशन ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोलकत्ता रैली का भी जिक्र किया है.
इस बार दीदी जा रही हैं- रवि किशन
गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने जनता को संबोधित करते हुए कहा है कि “इस बार दीदी जा रही हैं. आप गारंटी के साथ लिख लीजिए.” रवि किशन ने कहा कि, “चुनाव आते-जाते रहते हैं, वहां आप कई जगह जाएंगे तो आपको लगेगा कि यह ‘मिनी पाकिस्तान’ है.
पश्चिम बंगाल की जनता अब जाग गई है- रवि किशन
रवि किशन ने कहा कि, “वहां (पश्चिम बंगाल) की जनता भी जान गई है. वह महादेव और मां दुर्गा को धन्यवाद देते हैं कि अब वहां की जनता जाग गई है.” रवि किशन ने कहा कि, “विपक्ष का विरोध तब होता है, जब उन्हें पता होता है कि वे ये चुनाव और ये प्रदेश हारने जा रहे हैं.” रवि किशन ने कहा कि, “कल उन्होंने कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुना, लाखों लोग आए थे.
भाजपा के पक्ष में है कोलकत्ता का चुनाव- रवि किशन
रवि किशन ने कहा कि आज भी दावे के साथ बताते हैं कि कोलकाता का चुनाव इस बार भाजपा के पक्ष में है. वह भीड़, हवा और करंट ने बता दिया है कि नरेंद्र मोदी उनकी पसंद हो चुके हैं और अब वह दीदी को वहां से हटाना चाहते हैं. सरकार की सारी अनगिनत योजनाएं हैं.” रवि किशन ने यह भी कहा कि, “कोलकाता चाहता है कि वहां का हर गरीब-गुरबा, यूपी-बिहार ठेला टैक्सी चलाने वाला रेहड़ी-गोलगप्पे वाला सभी चाहते हैं कि उन्हें और उनके बच्चों को योजनाओं का लाभ मिले.”