Skip to content

UP Weather: यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश में बढ़ते पारे और तेज गर्मी के बीच मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है. नोएडा-गाजियाबाद व आसपास के कुछ इलाकों में आज 15 मार्च को सुबह हल्की बूंदाबादी हुई जिससे लोगों को तपती धूप से राहत मिलेगी. वहीं मौसम विभाग ने आज पूरब से पश्चिम तक कई जिलों में बादल, आंधी और बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. 

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसकी वजह से पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों के क़रीब 49 जिलों आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं. कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है. इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज झोंके दार हवाएं चलने का अनुमान हैं. जिससे तापमान में कमी आएगी.

49 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट 

यूपी में आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, बागपत, मेरठ, नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर व आसपास के इलाकों में मेघ गर्जन के साथ तेज बारिश के आसार हैं. इन जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज सतही हवाएं चलेंगी. 

इन जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, बदायूं, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, बस्ती, अंबेडकर नगर और गाज़ीपुर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं. वहीं सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, मऊ, देवरिया और बलिया में आज तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है. 

राजधानी लखनऊ में भी आज सुबह से आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही का असर रहेगा. यहां सुबह के समय तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. लखनऊ में आज अधिकतम तापमान कम होकर 30 डिग्री रहने का अनुमान हैं. शुक्रवार ये 38 डिग्री तक पहुँच गया था. हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ हो जाएगा. मेरठ में रविवार को झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में कमी आई है. 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी. इसके बाद एक बार फिर से तापमान बढ़ेगी वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री की कमी आने का अनुमान है.  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *