Skip to content

Delhi News: महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी बाइक राइडर गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

दिल्ली में एक निजी कंपनी की बाइक राइड के दौरान महिला के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पीड़िता के अनुसार उसने रोहिणी से पीतमपुरा जाने के लिए ऐप के जरिए बाइक बुक की थी, लेकिन यात्रा के दौरान राइडर का व्यवहार संदिग्ध और परेशान करने वाला था. महिला का आरोप है कि राइडर बेहद तेज गति से बाइक चला रहा था और बार-बार कहने के बावजूद उसने गति कम नहीं की. इतना ही नहीं, वह तय रास्ते से भी भटक गया.

पीड़िता ने बताया कि राइडर ने गलत इरादे से उसे छुआ और उसके साथ दुर्व्यवहार किया. घटना के बाद महिला ने आपबीती साझा करते हुए सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

राइडर ने महिला के साथ की छेड़छाड़

पुलिस के मुताबिक, 12 मार्च 2026 दोपहर करीब 1:48 बजे महिला ने अपने घर से पीतमपुरा के एमपी ब्लॉक मार्केट जाने के लिए एक कंपनी ऐप के जरिए बाइक राइड बुक की थी. महिला बाइक पर पीछे बैठकर जा रही थी. आरोप है कि जब बाइक सेक्टर-13 की डिवाइडिंग रोड केएनके मार्ग पर पहुंची तो राइडर ने महिला के साथ गलत हरकतें शुरू कर दी. महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे चुप रहने की धमकी भी दी. बाद में आरोपी उसे पीतमपुरा के एफयू ब्लॉक के पास छोड़कर चला गया.

पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार

महिला की शिकायत मिलने के बाद केएनके मार्ग थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर नंबर 97/26 दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने BNS की धारा 74, 79 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया, जो दिल्ली के बवाना के पास बादली गांव का रहने वाला है. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बाइक को भी कब्जे में ले लिया है.

ये भी पढ़िए- दिल्ली शराब घोटाला मामले में बड़ा अपडेट, अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने भरा 50 हजार का बॉन्ड

आरोपी पर पहले भी दहेज हत्या का दर्ज है मामला

पूछताछ में ये भी सामने आया है कि आरोपी सचिन पहले भी साल 2011 में बादली थाने में दर्ज दहेज हत्या के मामले में शामिल रह चुका है. पुलिस के मुताबिक आरोपी 10वीं पास है और पिछले करीब एक साल से कंपनी ऐप के जरिए बाइक राइडर का काम कर रहा था. आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़िए- US ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, 16 मार्च को जंतर-मंतर से संसद घेराव का ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *