Skip to content

पहले JDU में शामिल… अब शादी करेंगे निशांत कुमार? गांव पहुंचे तो महिलाएं बोलीं- ‘परिवार बढ़ाइए’

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जेडीयू में शामिल होने के बाद अब राजनीति में पूर्ण रूप से सक्रिय हो चुके हैं. वे लोगों के बीच जा रहे हैं और मुलाकात कर रहे हैं. इस बीच उनकी शादी की चर्चा शुरू हो गई है. अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है, लेकिन अब जब लोगों के बीच जाने लगे हैं तो उनसे मांग की जा रही है कि वे विवाह कर लें.

दरअसल बीते गुरुवार (12 मार्च, 2026) को निशांत कुमार ने पटना में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी. इसके बाद वे अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा गए थे. यहां गांव की महिलाओं से वे मिले. उनका आशीर्वाद लिया. उन्होंने दादा-दादी का भी आशीर्वाद लिया. गांव में ही देवी स्थान में पूजा-अर्चना की. 

यह भी पढ़ें- Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- ‘अगला CM…’

‘शादी करिए भैया…’

इस दौरान कल्याण बिगहा में निशांत कुमार का जोरदार स्वागत हुआ. महिलाओं ने उनके ऊपर फूल डाला. इस बीच भीड़ में से एक महिला ने कहा, “परिवार बढ़ाइए… परिवार बढ़ाइए… हम लोग को जरूरत है…” इस बीच एक दूसरे व्यक्ति ने कहा, “शादी करिए भैया…”, इस मौके पर समर्थकों के निशांत कुमार जिंदाबाद, नीतीश कुमार जिंदाबाद का नारा लगाया. इस मौके पर निशांत कुमार ने भी महिलाओं से उनका हाल-चाल पूछा.

निशांत को मुख्यमंत्री बनाने की मांग

बता दें कि निशांत कुमार शुरू से कभी राजनीति में सक्रिय नहीं रहे. पिता के मुख्यमंत्री रहते हुए वे राजनीति से दूर रहे. अब जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं तो उससे पहले कार्यकर्ताओं की मांग पर ही उन्हें पार्टी में शामिल कराया गया है. निशांत कुमार ने भविष्य में बिहार दौरा की बात कही है. पार्टी में आने के बाद कार्यकर्ताओं की मांग है कि उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाया जाए. हालांकि कई नेताओं ने इस पर साफ किया है कि यह सब शीर्ष नेतृत्व की ओर से तय होता है. 

दूसरी ओर चर्चा है कि नई सरकार में निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. अब देखना होगा कि आगे क्या कुछ होता है और निशांत कुमार पार्टी के लिए आगे कैसे काम करते हैं. पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को उन पर पूरा भरोसा है.

यह भी पढ़ें- दुलारचंद हत्याकांड में अभी जेल में बंद हैं अनंत सिंह, क्या राज्यसभा चुनाव में डालेंगे वोट?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *