Skip to content

‘ये सड़क मुसलमानों के लिए नहीं’, हाईवे पर भड़काऊ नारे लिखने के आरोप में 2 महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस ने दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर आपत्तिजनक नारे लिखने के आरोप में दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया है. इन्होंने बिहारीगड़ इलाके में हाइवे पर आपत्तिजनक नारे लिखकर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी, जिसके बाद पुलिस की ओर से ये कार्रवाई की गई है.

सहारनपुर पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों को गुरुवार की शाम को गिरफ़्तार किया गया है. पुलिस ने कहा कि आरोपी दो महिलाओं ने बीते दिनों दिल्ली-देहरादून राजमार्ग के किनारे बिहारीगढ़ इलाके में सड़क पर एक विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लिखकर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई थी.

दिल्ली-देहरादून मार्ग पर लिखे आपत्तिजनक नारे

पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रशासन की तत्परता के चलते इस प्रयास को विफल कर दिया गया और मामले की जांच से पता चला कि इसमें शामिल लोग हिंदू रक्षा दल से जुड़े थे. पुलिस ने शांति भंग हो सकने और दंगों की आशंका के कारण कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार की शाम को दो युवतियों सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया. 

इस मामले में बिहारीगढ़ थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ दंगे भड़काने की साजिश रचने का आरोप लगाया. बिहारीगढ़ थाने के प्रभारी अक्षय शर्मा ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

दो महिलाओं समेत तीन आरोपी गिरफ़्तार

थाना प्रभारी ने कहा कि इन आरोपियों की पहचान देहरादून निवासियों सुलेखा, शारदा और जितेंद्र राघव के रूप में हुई है।. तीनों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है. 

बता दें कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का एक वीडियो 26 फरवरी को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें ये लोग सड़क पर आपत्तिजनक नारे लिखने के लिए ‘स्प्रे पेंट’ का इस्तेमाल करते नजर आ रहे थे. उस समय, ‘हिंदू रक्षा दल’ से जुड़े व्यक्तियों ने इस कृत्य की जिम्मेदारी ली थी.

पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक कर्मचारी ने बिहारीगढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया.

UP Politics: यूपी में UGC पर फिर गर्म हो सकती है सियासत, सपा सांसद के बयान से हलचल, बीजेपी भी मुश्किल में!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *