Skip to content

‘लोकतंत्र को बचाने के लिए जरूरी…’, चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग की तैयारी पर बोले सपा सांसद

लोकसभा में विपक्षी दलों द्वारा चुनाव आयोग के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी पर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि देशभर में करोड़ों दलितों, अल्पसंख्यकों और पिछड़ों के वोट काटे गए हैं. लोगों के वोटिंग का अधिकार तभी सुरक्षित रहेगा जब चुनाव आयोग के अधिकारी को हटाया जाएगा. इसके बाद ही देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हो सकेंगे. 

फैजाबाद सीट से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने विपक्षी दलों द्वारा लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतंत्र में स्वतंत्र मतदान करने का अधिकार है, बहुमत देने का अधिकार है. लेकिन, अफ़सोस है कि ये सरकार इस देश के करोड़ों-करोड़ों दलित, अल्पसंख्यकों और पिछड़ों का वोट काटे जा रहे हैं. 

अवधेश प्रसाद ने लगाए आरोप

सपा सांसद ने कहा कि वोट काटने की वजह से सारे विपक्षी दलों ने हमारे नेता अखिलेश यादव के नेतृत्व में हम लोगों ने जब पिछली बार का सत्र चल रहा था तब चुनाव आयोग को ज्ञापन देने गए थे लेकिन उन्होंने ज्ञापन लेना भी मुनासिब नहीं समझा. हमने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को रखा, आठ-दस दिन धरने पर बैठे रहे. सारे देश के लोग इस पर लगे हुए हैं लेकिन अफ़सोस के साथ ये चुनाव आयोग सरकार के साथ मिला है. 

निष्पक्ष चुनाव के लिए ज्ञानेश कुमार को हटाना जरूरी

अवधेश प्रसाद ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने लोकतंत्र को बचाने के लिए..लोकतंत्र जिंदा रहे.. इसके लिए जो वोट देने का अधिकार दिया है वो अधिकार सुरक्षित रहना चाहिए. ये अधिकार तब तक सुरक्षित नहीं रहेगा जब तक इन्हें हटाया नहीं जाएगा. चुनाव आयोग के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी हो रही है. इन्हें हटाने के बाद ही देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की संभावना है. 

बता दें कि स्पीकर ओम बिरला के बाद क़यास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी ऐसा ही प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है. अगर विपक्ष ऐसा करता है तो देश में ये पहली बार होगा जब मुख्य चुनाव आयुक्त के ख़िलाफ़ महाभियोग आएगा.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *