Skip to content

बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग

बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह के हालिया रिलीज हरियाणवी ट्रैक सांग ‘टटीरी’ को लेकर उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं. अब उत्तर प्रदेश में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखते हुए प्रदेश में बादशाह के सभी स्टेज शो रोकने की मांग की है. साथ ही इस मामले में सख्त कार्रवाई की भी बात कही है.

अपर्णा यादव ने पत्र में आरोप गया है कि बादशाह ने अपने गाने टटीरी के माध्यम से महिलाओं-लड़कियों के प्रति बेहद आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया है. वीडियो में स्कूल ड्रेस में छात्राओं को भी आपत्तिजनक तरीके से दर्शाया गया है. यह पूरी तरह से महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है. बहरहाल यह मामला अब पूरी तरह से तूल पकड़ चुका है.

पत्र में उठाई गयीं प्रमुख मांगें

अपर्णा यादव ने सीएम को लिखे पत्र में मांग की है कि बादशाह ने अपने गाने में महिलाओं और लड़कियों को  अश्लील तरह से पेश किया गया. स्कूल जैसी पवित्र जगह को ठेस पहुंचाई गयी है. बेहद आपत्तिजनक दृश्य और गाने के बोलों से महिला सम्मान को चोट पहुंचाई गयी. प्रदेश में बादशाह के सभी स्टेज पर या लाइव परफोर्मेंस पर पूरी तरह प्रतिबन्ध लगे. इन्टरनेट पर इस गाने को पूरी तरह से बैन किया जाए.

हरियाणा से शुरू हुआ विवाद

यहां बता दें कि बादशाह के टटीरी गाने का विरोध हरियाणा से शुरू हुआ. हरियाणा राज्य महिला आयोग ने बादशाह को समन जारी किया, FIR दर्ज हुई और गाने को YouTube से हटाया गया. इसके बाद अब यूपी में भी इस मुद्दे ने राजनीतिक रंग ले लिया है. अपर्णा यादव ने CM योगी से अपील की है कि प्रदेश में महिलाओं के सम्मान और संस्कृति की रक्षा के लिए सख्त कदम उठाए जाएं.

बादशाह के खिलाफ सोशल मीडिया पर भी लोग टिपण्णी कर आलोचना कर रहे हैं. बादशाह अपने गाने के लिए माफी भी मांग चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके यह विवाद अभी थमते नजर नहीं आ रहा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *