Skip to content

‘चप्पल-जूता चलके जेल…’, गढ़मुक्तेश्वर में पर्यटन के काम को लेकर प्रोजेक्ट मैनेजर पर भड़के BJP विधायक

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर को पर्यटन के लिहाज कराए जा रहे विकास कार्यो को लेकर बीजेपी विधायक हरेंद्र तेवतिया भड़क उठे. गुरुवार को बीजेपी विधायक ने विभागों द्वारा कराए जा रहे कामों में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर पर जमकर अपनी भड़ास निकाली और खूब खरी खोटी सुनाई. 

गुरूवार को बीजेपी के गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र तेवतिया गढ़मुक्तेश्वर में सीएंडडीएस विभाग द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को देखकर भड़क उठे. उन्होंने यहां सीएंडडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर को आडे हाथों ले लिया. पब्लिक के बीचों-बीच विधायक ने ताव में आते हुए उनसे सवाल किया और कहा कि आप यहां कभी आते भी हो? यहां कोई प्रोजेक्ट मैनेजर की शक्ल तक को नहीं पहचानता है. 

विकास कार्यों पर भड़के बीजेपी विधायक

बीजेपी विधायक ने प्रोजक्ट मैनजर के सस्पेंड कराने की धमकी देते हुए कहा कि विभाग द्वारा कराए जा रहे कामों पर सवाल खड़े किए और कहा कि उन्हें सस्पेंड कराया जाएगा, वह मुख्यमंत्री को लिखकर देंगे. “जूता-चप्पल चल के जेल जाओगे… तो क्या फायदा!” उन्होंने कहा कि यहां फव्वारा बना दिया है लेकिन वो बेकार पड़ा है. मल्टी स्टोरी बन रही है. उसमें भी सही से काम नहीं हो रहा है. 

UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट

गढ़मुक्तेश्वर में हो रहे कामों पर उठाए सवाल

दरअसल बीजेपी विधायक हरेंद्र तेवतिया का कहना था कि मल्टी लेवल पार्किंग के बेसमेंट में टैक्टर खड़े नहीं हो पाएंगे और नीचे पानी निकासी का भी कोई इंतजाम नहीं है. गंगा पर लगी मूर्ति की दिशा भी सही नहीं है. ब्रजघाट पर श्मशान का जीर्णोद्धार हुआ है, यहां भी बैठने वाली सीटों को सही तरह से नहीं लगाया गया है. यहां अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को गंगा की तरफ पीठ करके बैठना पड़ेगा. 

विधायक ने कहा कि ब्रजघाट पर पत्थर की जगह टाइल्स लगाए गए हैं, जिससे गंगा से स्नान करके बाहर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ दुर्घटना हो सकती है. उन्होंने कहा कि वो इन तमाम बातों को लेकर सीएंडडीएस के निर्माण कार्यों के बारे में न सिर्फ पर्यटन मंत्री से शिकायत करेंगे, बल्कि सीएम योगी आदित्यनाथ के भी संज्ञान में भी लाएंगे. 

यूपी में LPG की कालाबाजारी करने वाले सावधान! CM योगी सख्त, दिया ये बड़ा निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *