Skip to content

गोरखपुर में LPG की कालाबाजारी बेनकाब, मुनाफाखोरी में जुटे एजेंसी मालिक सहित दबोचे गए दो लोग

घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी के बीच गोरखपुर पुलिस ने ब्लैक में सिलेंडर बेचने वालों पर कार्रवाई की है, पुलिस ने इस मामले में एजेंसी मालिक और दो कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. साथ ही ब्लैक मार्केटिंग में लिप्त लोगों को सख्त चेतावनी दी है.

गोरखपुर के एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि, गीडा थानाक्षेत्र के नौसड़ पर बुधवार 11मार्च को ट्रकों से आए सिलिंडरों को गोदाम पर भेजने की बजाय ब्लैक मार्केटिंग करते पाया गया. आपूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर इस मामले में गैस एजेंसी मालिक व दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने लोगों को किया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान गोरखपुर के पीपीगंज थानाक्षेत्र के बुद्ध नगर वार्ड नंबर 18 के रहने वाले पवन कुमार वर्मा, बलिया जिले के रेवती थानाक्षेत्र के गोपाल नगर के रहने वाले ट्रक चालक वाले अली मोहम्मद व गोरखपुर के पीपीगंज थानाक्षेत्र के पीपीगंज के रहने वाले शुभम जायसवाल के रूप में हुई है. 

अधिक दामों में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

आरोपियों के खिलाफ एक दिन पहले BNS की धारा 318(4), 316(2), 61(2) व 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था. वादी मुकदमा पूर्ति निरीक्षक द्वारा तहरीर दिया गया कि अभियुक्तों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रूप से ब्लैक मार्केटिंग कर उन्हें निर्धारित मूल्य से अधिक दामों पर बेचा रहा था.

गैस एजेंसियों को किया गया सील

आपूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ बुधवार 11 मार्च को मुकदमा पंजीकृत किया गया. इसके साथ ही आशीष इंडेन गैस सर्विस पीपीगंज और कन्हैया गैस सर्विस नौसड़ को सीज कर दिया गया था. जांच में दोनों ही गैस एजेंसी ऊपर ब्लैक मार्केटिंग और सिलिंडर का अनुपात कम पाया गया.

डीएम बोले- गैस और पेट्रोलियम पदार्थ नहीं है कोई कमी

वहीं गोरखपुर के डीएम दीपक मीणा ने बताया कि गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं है घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जा रहा है. किसी भी तरह के पैनिक क्रिएट होने से बचें. इसके साथ ही ब्लैक मार्केटिंग करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *